फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में किसान की गोली मारकर हत्या, दो नामजद

विज्ञापन
पवन का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सोनीपत। गांव भैंसवाल कलां में रात को खेत में गए युवा किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जब किसान घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसे तलाश करते हुए खेत में गए। जहां खेत में उसका शव लहूलुहान हालत में मिला। मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई के बयान गांव के दो युवकों व तीन-चार अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव भैंसवाल कलां निवासी पवन (32) खेतीबाड़ी करता था। शनिवार रात को वह पिनाना गांव की तरफ अपने खेत में गया था। जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजन उसे देखने के लिए खेत में गए। वहां पर उसका शव जमीन पर पड़ा थ। उसे गोली मारकर हत्या की गई थी। परिजनों ने मामले से सदर थाना गोहाना पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मामले को लेकर पवन के चचेरे भाई कुलदीप ने गांव के दो युवकों व उनके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। उसने गांव के रोहित व बन्नी तथा तीन-चार अन्य पर आरोप लगाते हुए उन्हें नामजद कराया है। जिस पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें