फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक से आठ लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव बरोदा के युवक ने चार युवकों पर सरकारी नौकरी दिलवाने का झांसा देकर आठ लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। सिटी थाना गोहाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू दकर दी है। गांव बरोदा के रहने वाले नरेंद्र ने चार युवकों पर सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर आठ लाख ठगने का आरोप लगाया है। नरेंद्र का आरोप है कि गांव खेड़ी दमकन निवासी सुरेंद्र, उसके भाई दिनेश, गांव आहुलाना निवासी विकास व रोहतक निवासी रिंकू ने उसे सरकारी नौकरी लगवाने की बात कही थी। इसकी एवज में आरोपियों ने उससे 8 लाख रुपये की मांग की थी। जिस पर उसने गोहाना शहर में आरोपियों को 8 लाख रुपये दिए थे। उसके बाद न तो आरोपियों ने उसे नौकरी लगवाया और न ही उसके पैसे वापस दिए। पैसे मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें