फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में गए युवक की गंडासी से गला काटकर हत्या

विज्ञापन
युवक की हत्या के मामले में जांच करती पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सोनीपत। गांव जुआं में रात को खेत में गए युवक की अज्ञात हमलावरों ने गला काटकर हत्या कर दी। सुबह परिजन खेत में पहुंचे तो युवक का शव पड़ा मिला। उसके पास ही गंडासी पड़ी थी जिस पर खून लगा था। पुलिस के अनुसार गंडासी से ही युवक की हत्या की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव जुआं निवासी सूरज शुक्रवार रात को खेत में गया था। वह रातभर घर नहीं लौटा। परिजन उसे तलाश करते हुए खेत में पहुंचे तो सूरज का शव खेत में कमरे के बाहर पड़ा मिला। उसकी गंडासी से गले पर वार कर हत्या की गई थी। परिजनों ने मामले की सूचना मोहाना थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंचे मोहाना थाना प्रभारी श्रीभगवान व उनकी टीम ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर युवक के परिजनों से बातचीत की जा रही है। युवक का पिता बिजेंद्र पहले ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें