फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: झगड़े की रंजिश में युवक की पीट-पीटकर की हत्या, खाना देकर लौट रहा था

Fri, 25 Oct 2024 07:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

युवक की उपचार के दौरान रोहतक के निजी अस्पताल में मौत हुई है। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी देते हुए। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत के गोहाना के गांव रभड़ा में झगड़े की रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। युवक शाम को गांव में शराब के ठेके के सेल्समैन का खाना देकर घर लौट रहे थे। 11-12 हमलावरों ने युवक का रास्ता रोक लिया और लोडे की रॉड से वार किए। युवक को घायल कर हमलावर मौके से भाग गए। घायल को उपचार के लिए रोहतक के निजी अस्पताल लेकर गए। उपचार के दौरान घायल की मौत हो गई।

विज्ञापन


गांव रभड़ा निवासी शांति ने बताया कि उनके गांव के नसीब (26) करीब 10-12 साल से उनके परिवार के साथ रहते थे। नसीब के पिता सुरेश कि करीब 10 वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। नसीब खेती का काम करते थे। वीरवार को नसीब ठेका शराब पर सेल्समैन का खाना देने के बाद वापस घर आ रहे थे।
विज्ञापन


जब वे उनके मकान के सामने पहुंचे तो गांव के ही सन्नी उर्फ माया, हितेश उर्फ नान्हा, कृष्ण उर्फ केके, साहिल उर्फ बाज व 5-7 युवकों ने नसीब को रोक लिया। नसीब पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला किया। बचाने के लिए गई, लेकिन हमलावर नसीब को बुरी तरह से मारते रहे। शोर मचाने पर हमलावार नसीब को लहूलुहान हालात में छोड़कर भाग गए।

महिला नसीब को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां लेकर गई। जहां से नसीब को रोहतक रेफर कर दिया गया। परिजनों ने घायल को रोहतक के निजी अस्पताल में दाखिल कराया। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान घायल की मौत हो गई।
विज्ञापन


नसीब बाइक पर अपने घर की तरफ आ रहे थे। कई युवकों ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की। उसे अस्पताल ले जाया गया और उपचार के दौरान मौत हो गई। मामला दर्ज कर लिया गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। -इंस्पेक्टर महिपाल, प्रभारी, सदर थाना गोहाना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें