फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: श्री अग्रसेन धाम में 36 फीट के गोवर्धन की हुई पूजा, 31 थालों से की महाआरती

Sat, 02 Nov 2024 10:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)

सार

5100 किलो गोबर से बने 36 फीट के गोवर्धन महाराज की पूजा के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन
श्री अग्रसेन धाम परिसर में गोवर्धन पूजन किया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत के कुंडली स्थित श्री अग्रसेन धाम परिसर में शनिवार की शाम भव्य गोवर्धन पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में 5100 किलो गाय के गोबर से बने 36 फीट के गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना कर 31 थालों से महाआरती उतारी गई। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों सहित दिल्ली व उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन


श्री अग्रसेन धाम में गोवर्धन पूजन के साथ ही शाम से संकीर्तन का आयोजन किया गया। गायक प्रिंस जैन व शुभम रिठालिया ने भजन से गोवर्धन महाराज का गुणगान किया। अतिथि के रूप में गाजियाबाद ते सांसद अतुल गर्ग, महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन व भाजपा नेता राजीव जैन ने शिरकत की।

कमेटी के पदाधिकारियों ने अतिथियों के साथ 31 थाल से गोवर्धन महाराज की महाआरती की। 36 फीट की गोवर्धन महाराज की प्रतिमा श्रद्धा के प्रतीक के साथ अत्यंत मनमोहक लग रही थी। अग्रसेन धाम में अन्नकूट उत्सव पर भंडारा भी लगाया गया।
विज्ञापन


अग्रसेन धाम के प्रधान राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि हर वर्ष की भांति श्रद्धालुओं ने भगवान गोवर्धन की पूजा कर श्री बांके बिहारी के दर्शन किए। अबकी बार गोवर्धन पूजा के लिए 5100 किलो गाय के गोबर से 36 फीट का गोवर्धन बनाया गया है। इसके लिए आसपास के गांव से गाय का गोबर इकट्ठा किया गया।

गोवर्धन महाराज के संपूर्ण स्वरूप को तैयार करने में कारीगरों को 108 घंटे का समय लगा। इसके बाद गोवर्धन महाराज का शृंगार किया गया। भगवान गोवर्धन 7 दिन तक यहीं विराजमान रहेंगे। प्रतिदिन आठ तरह का भोग अर्पण कर पूजा-अर्चना की जाएगी। कार्यक्रम में श्री अग्रसेन धाम समिति के चेयरमैन जगदीश राय गोयल, वाइस चेयरमैन धर्मपाल अग्रवाल, दिल्ली से भाजपा नेता अशोक गोयल, अनिल गोयल, दीपक मंगला, अतुल सिंघल व अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें