रविवार देर शाम बदमाशों ने ढाबा संचालक नरेंद्र खत्री की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद से ग्रामीणों में भारी रोष है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और कुंडली थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। वे ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।
सोनीपतमें कुंडली गांव के ग्रामीणों ने ढाबा संचालक नरेंद्र खत्री की हत्या के विरोध में करनाल-दिल्ली हाईवे (NH-44) को पूरी तरह जाम कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक हाईवे पर धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
रविवार देर शाम बदमाशों ने ढाबा संचालक नरेंद्र खत्री की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद से ग्रामीणों में भारी रोष है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और कुंडली थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। वे ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। इस जाम के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।