फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: पेड़ का तना टूटकर बाइक पर गिरा, ससुर की मौत, पुत्रवधू घायल

Sun, 11 Jun 2023 10:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर, सोनीपत (हरियाणा)

सार

गन्नौर थाना पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत के गन्नौर क्षेत्र में अगवानपुर रोड पर शनिवार शाम को तेज आंधी के चलते पेड़ का तना टूटकर वहां से गुजर रही एक बाइक पर गिर गया। हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग व उनकी पुत्रवधू घायल हो गए। लोगों ने घायलों को इलाज के लिए गन्नौर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सक ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


अगवानपुर निवासी रामभरोसे शनिवार शाम अपनी पुत्रवधू संजना को बाइक पर अस्पताल ले जा रहे थे। वह जब अगवानपुर रोड पर नहर के पास पहुंचे तो तेज आंधी आने से सड़क किनारे खड़े एक पेड़ का तना टूट कर रामभरोसे की बाइक पर गिर गया।

इससे रामभरोसे व उनकी पुत्रवधू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में रामभरोसे की मौत हो गई, जबकि संजना का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। गन्नौर थाना पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें