फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच सत्र में दे दिया कॉलेज को नई बिल्डिंग में शिफ्ट करने का आदेश

Thu, 19 Jan 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत-गोहाना मार्ग पर गांव बड़ौता में बनकर तैयार हो चुके राजकीय पीजी कॉलेज को नए भवन में शिफ्ट करने के लिए उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी कर दिया है। विभाग द्वारा कॉलेज के प्रिंसिपल को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि पुराने कॉलेज भवन को छोड़कर तुरंत नए भवन में शिफ्ट किया जाए। विभाग के आदेशों को लेकर कॉलेज प्रशासन पशोपेश में है।
विज्ञापन

कालेज के प्रिंसिपल वीरेंद्र दहिया ने बताया कि उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा पत्र भेजकर कॉलेज के नए भवन में शिफ्ट होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि मौजूदा शैक्षणिक सत्र में नए भवन में शिफ्ट करना संभव नहीं है। इससे जहां छात्रों की पढ़ाई बाधित होगी, वहीं सारा सामान एक साथ ले जाना भी संभव नहीं है। कॉलेज के 7500 विद्यार्थी नए भवन में जाने के लिए भी तैयार नहीं हैं।
कॉलेज प्रशासन ने अब 20 जनवरी को उच्चतर शिक्षा विभाग के निदेशक से मिलकर अपना पक्ष रखने का मन बनाया है, जिसमें वे नए भवन के बारे में बता सकें कि नए भवन में इतनी जगह नहीं है कि एक साथ आगामी दिनों में होने वाली परीक्षा में सभी विद्यार्थियों के बैठने की जगह बनाई जा सके। नए भवन में अब तक बिजली व पानी का कनेक्शन का काम भी पूरा नहीं हो सका है। कॉलेज के प्रिंसिपल ने बताया कि नए भवन के लिए इतना फर्नीचर तक नहीं खरीदा जा सका है कि स्टाफ को वहां बैठाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें