सोनीपत। औद्योगिक क्षेत्र स्थित हॉकी मैदान पर अंडर 14 हॉकी (मिश्रित लीग) प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में सोनीपत सन की टीम ने फाइनल में सोनीपत मून को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता का आयोजन प्रीतम सिवाच स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन की तरफ से किया गया।
प्रतियोगिता में चार टीमों ने भाग लिया है। फाइनल मुकाबले में सोनीपत सन व सोनीपत मून की टीमें ने 1-1 की बराबरी पर रही। इसके बाद मुकाबले में अंतिम फैसला शूटआउट से हुआ। सन टीम की तरफ से शूटआउट में आदित्य, नव्या व आरती ने गोल किया। वहीं मून टीम की तरफ से नेहा व भारती ने गोल किया। रोमांचक मुकाबले में सोनीपत सन टीम विजयी रही। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि संदीप पहल व विशिष्ट आशीष दहिया, नवीन दहिया, हवा सिंह व धर्मराज ने शिरकत की। प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी में छोटे खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए हर वर्ष हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इससे खिलाड़ी आगे चलकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का रोशन कर सके।