फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: ऑल हरियाणा सब्जी मंडी संगठन की प्रदेशस्तरीय बैठक, आढ़ती बोले- समाधान नहीं हुआ तो बंद कराएंगे मंडियां

Fri, 05 Jan 2024 10:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

ऑल हरियाणा प्रदेश सब्जी मंडी संगठन की प्रदेशस्तरीय बैठक में सब्जी मंडी आढ़ती जुटे। हरियाणा कल्याण कोष बोर्ड के चेयरमैन ने 9 जनवरी को पंचकूला में बैठक बुलाई है। 
विज्ञापन
बैठक के उपरांत उपस्थित प्रदेशभर से आए सब्जी मंडी आढ़ती। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मार्केट फीस बढ़ाने व उसे एकमुश्त जमा कराने के आदेश के विरोध में ऑल हरियाणा प्रदेश सब्जी मंडी संगठन की प्रदेशस्तरीय बैठक शुक्रवार शाम सेक्टर-14 स्थित सामुदायिक केंद्र में हुई। इसमें बताया गया कि हरियाणा कल्याण कोष बोर्ड के चेयरमैन बालकिशन अग्रवाल ने 9 जनवरी को पंचकूला में बैठक के लिए प्रदेशभर के सब्जी मंडी आढ़तियाें को बुलाया है। उस दिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बैठक करवाकर उनकी मांगों को पूरा कराई जाती है तो वह आंदोलन वापस ले लेंगे। अन्यथा उस दिन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

विज्ञापन


प्रदेशभर की सब्जी मंडियाें के प्रधानों की बैठक हरियाणा कल्याण कोष बोर्ड के चेयरमैन से एक माह में दो बार हो चुकी है। इसके बाद भी कोई समाधान नहीं निकला तो 20 दिसंबर 2023 को प्रदेशभर की सभी 114 सब्जी मंडियां बंद करके सरकार को आढ़तियों ने अपनी एकजुटता दिखाई थी।

द सोनीपत फ्रूट एंड वेजिटेबल कमीशन एजेंट्स एसोसिएशन के प्रधान ललित खत्री ने कहा कि कोरोना महामारी से पहले सरकार की ओर से कोई शुल्क नहीं लिया जाता था। कोरोना महामारी में सरकारी खर्च बढ़ने की बात कहकर मार्केट फीस को शुरू किया गया था, लेकिन अब इसे खत्म करने के बजाय लगातार मार्केट फीस को बढ़ाया जा रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


रोहतक सब्जी मंडी के प्रधान सोनू छाबड़ा ने कहा कि 9 जनवरी को पंचकूला में होने वाली बैठक के दौरान अगर आढ़तियों की मांगों को लेकर कोई समाधान नहीं निकलता है तो उसी दिन बैठक से बाहर आते ही अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान कर दिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

चरखीदादरी सब्जी मंडी के प्रधान नितिन ने बताया कि सब्जियों व फलों की बिक्री से इतनी आमदनी नहीं होती। मार्केट फीस बढ़ाने के आदेशों को आढ़तियों पर जबरन थोपा जा रहा है। आढ़ती सरकार से कई सालों से अपनी आय 5 फीसदी से बढ़ाकर 7 फीसदी करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रही। इस दौरान करनाल से नरेंद्र, झज्जर से सुनील, नारनौल से अजीत सिंह समेत प्रदेशभर के विभिन्न सब्जी मंडी के आढ़ती शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें