फोटो 33- सोनीपत के हलवाई हट्टा स्थित पंचायती ठाकुरद्वारा मंदिर में पंडित अमित शौनक व भक्त अक्षत
सोनीपत। सुनारों वाली गली स्थित चिटाने वाली माता मंदिर में शुक्रवार को अक्षत कलश लाया गया। कार्यक्रम में चिटाने वाली माता मंदिर से सभी भक्तजनों ने इकट्ठे होकर, अयोध्या से आए हुए अक्षत कलश को पंचायती ठाकुरद्वारा से चिटाने वाली माता मंदिर में ढोल बाजे के साथ लाया गया। पंडित अमित शौनक ने बताया कि भगवान श्रीराम जन्मभूमि से आए हुए अक्षत कलश जो उठाता है उसे पुण्य ही प्राप्ति होती है। इस मौके पर पंडित अमित शौनक, नरेश गोयल, दीपक खत्री, मनीष कुच्छल, तरुण गोयल, सुनीता, सुमन, ममता वर्मा, वीणा देवी व अन्य भक्तजन मौजूद रहे।