फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रायल के बाद होगा साई की एसटीसी और सीओएफ स्कीम में चयन

Sat, 11 Feb 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय खेल प्राधिकरण के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र (साई), चौहान जोशी में एसटीसी (साई ट्रेनिंग सेंटर) व सेंटर आफ एक्सीलेंसी (सीओएफ) स्कीम में चयन के लिए ट्रायल प्रक्रिया 15 से 17 फरवरी तक चलेगी। इसमें इस बार एक्सीलेंसी स्कीम में चयन के लिए नियमों को कड़ा किया गया है। अब एक्सीलेंसी में 12 से 25 वर्ष के खिलाड़ी का चयन हो सकेगा।
विज्ञापन

ये खेल हैं शामिल
एसटीसी आवासीय योजना में एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, हॉकी, कबड्डी व कुश्ती वर्ग शामिल है। इसमें कुश्ती को छोड़कर सभी में बालक वर्ग को शामिल किया गया है। कुश्ती में बालिका वर्ग भी है। वहीं, सेंटर ऑफ एक्सीलेंसी में एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, कबड्डी, कुश्ती व तीरंदाजी शामिल हैं। इसमें महज तीरंदाजी में बालक व बालिका वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। अन्य सभी चारों खेलों में मात्र बालक वर्ग को शामिल किया गया है।
सेंटर आफ एक्सीलेंसी में ये मिलती है सुविधा
सेंटर आफ एक्सीलेंसी यानी उत्कृष्टता केंद्र में चयनित होने वाले खिलाड़ियों को वातानुकूलित हॉस्टल की सुविधा के साथ ही संतुलित आहार, अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण, मेडिकल बीमा, छह हजार रुपये की खेल किट सालाना व प्रतियोगिता के जाने पर खर्च साई द्वारा दिया जाता है।
विज्ञापन

ये शर्तें करनी होंगी पूरी
एसटीसी में खिलाड़ी की उम्र 15 से 18 वर्ष व टीम इवेंट में 10 से 14 वर्ष तथा सेंटर आफ एक्सीलेंसी में 12 से 25 वर्ष होनी चाहिए। खिलाड़ी को ट्रायल के दौरान अपना आयु प्रमाण पत्र जिला खेल अधिकारी द्वारा सत्यापित करवाकर लाना होगा। एसटीसी में चयन के लिए राज्य स्तर पर पदक या स्कूल नेशनल में पदक होना चाहिए। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर जूनियर या सब जूनियर में पहले आठ स्थान पर आने वाली खिलाड़ी और स्कूल स्तर पर नेशनल में पहले छह स्थान पर आने वाली खिलाड़ी भी चयन के लिए अपना दावा पेश कर सकते हैं। एक्सीलेंसी के लिए खिलाड़ियों का सीनियर नेशनल, जूनियर नेशनल व सब जूनियर नेशनल में पहले चार स्थान में होना चाहिए। स्कूल नेशनल में पदक विजेता होना चाहिए। इसके साथ ही टीम इवेंट में पदक विजेता खिलाड़ी भी ट्रायल दे सकता है।
अधिक खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ
साई में प्रशिक्षक वजीर सिंह फौगाट ने बताया कि एक्सीलेंसी व एसटीसी की ट्रायल के लिए तैयारियों शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि साई ने एक्सीलेंसी में चयन के लिए उम्र सीमा 12 से 25 वर्ष रखी है, जिससे जूनियर वर्ग के खिलाड़ी भी इस बेहतर योजना का लाभ ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें