फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नौतपा के साथ तपा सोनीपत, 44.9 डिग्री में झुलसे लोग

Sun, 26 May 2024 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नौतपा शुरू होने के साथ ही सूरज के तेवर और तल्ख हो गए हैं। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अगले दो-तीन दिन गर्मी का सितम जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की मानें तो अभी कुछ दिन गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन


नौतपा के साथ ही धरती तपने लगी है। दिल्ली-एनसीआर में गर्मी असहनीय होती जा रही है। तीन दिन की राहत के बाद शनिवार को पारा 44.9 डिग्री तक पहुंच गया। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गर्मी का असर मतदान भी दिखाई दिया। मतदान को कम लोग ही घर से निकले। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार 1 जून तक गर्मी से राहत मिलने के आसार कम है। दिन का अधिकतम तापमान 47 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान भी 28.6 डिग्री तक पहुंच गया है। गर्मी के कारण लोग अपने घरों से निकलने में भी परहेज करते नजर आए।

सड़क और बाजार सुनसान

गर्मी के कारण दोपहर को सडक़ व मार्केट सुनसान दिखाई दी। दोपहर को सडक़ पर निकले इक्का-दुक्का दुपहिया वाहन चालक चेहरे पर कपड़ा लपेट कर अपने गंतव्य तक जाते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी से बचाव के उपाय :
-मुंह और सिर को तेज धूप से बचाएं।
-अधिक मात्रा में पानी पीते रहें।
-सूती और आरामदायक कपड़े पहनें।
-आंखों को धूप से बचाने के लिए सनग्लासेस लगाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें