फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल

Mon, 28 Nov 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत
विज्ञापन
बस अड्डा परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे रोडवेज कर्मी नारेबाजी करते हुए - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित रोडवेज कर्मचारी यूनियन के बैनर तले कर्मचारी मांगों को लेकर सोमवार को बस अड्डा परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे, जिसकी अध्यक्षता डिपो प्रधान विक्रम सिंह ने की, जबकि संचालन डिपो सचिव रामपत गोरड़ ने किया।
विज्ञापन

प्रधान विक्रम सिंह ने कहा कि दो अगस्त को परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता में हुई रोडवेज कर्मचारी यूनियन की मीटिंग के दौरान 12 मांगों पर सहमति हुई थी, लेकिन सरकार ने अभी तक किसी भी मांग को पूरा करने का कोई आदेश जारी नहीं किया। सरकार अब भी नहीं जागी तो 14 दिसंबर को सभी डिपो से यूनियन के कर्मचारी पंचकूला में जाकर आंदोलन करेंगे।
हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जिला महासचिव हरीश राणा ने भी सरकार को चेतावनी दी कि समय रहते रोडवेज कर्मियों की मांग नहीं मानी तो कर्मचारियों के साथ महासंघ भी उनके आंदोलन में शामिल होगा। इस अवसर पर राकेश, बलवान, जसमेर, मनजीत, सतेंद्र, रोशन, सुनील सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें