फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पांचवें दिन भी कोहरे की गिरफ्त में सोनीपत, एनएच-44 पर तीन कारें टकराईं

Wed, 31 Dec 2025 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 27: सोनीपत के एनएच-334बी पर सुबह सात बजे छाया कोहरा। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। सोमवार को रात से बूंदों की तरह गिरते कोहरे ने सोनीपत जिले को अपनी गिरफ्त में ले लिया। हालात यह रही कि मंगलवार को सुबह सात बजे दृश्यता 10 मीटर, आठ बजे 30 तो दस बजे 50 मीटर रही। दोपहर को कोहरे से राहत मिली।इसके चलते सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। दृश्यता घटने के चलते विद्यार्थी व ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। कोहरे के कारण वाहन चालकों को हेडलाइट, इंडिकेटर और फॉग लाइट जलाकर बेहद सतर्क होकर चलना पड़ा।
विज्ञापन


कोहरे में हाईवे पर भिड़ीं तीन कारें

घने कोहरे के चलते मंगलवार को सुबह नेशनल हाईवे-44 पर बहालगढ़ के पास तीन कारें आपस में टकरा गईं। यह हादसा दिल्ली-पानीपत हाईवे पर उस समय हुआ, जब एक कार सड़क किनारे खड़ी थी। कम दृश्यता के कारण पीछे से आ रही एक कार खड़ी गाड़ी से जा टकराई। इस टक्कर में कार में सवार दो महिलाओं को हल्की चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शी मनीष के अनुसार हादसे के बाद खड़ी कार का चालक वाहन सहित मौके से चला गया। इसी दौरान पीछे से आई एक अन्य कार भी क्षतिग्रस्त कार से टकरा गई। लगातार हुई टक्करों से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया।



14.4 डिग्री पर पहुंचा अधिकतम तापमान

कोहरे और ठंड के चलते जिले के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार सुबह सात बजे तक दृश्यता मात्र 10 मीटर रह गई। सुबह आठ बजे यह 30 मीटर और दस बजे तक 50 मीटर तक पहुंच सकी। दोपहर करीब 12 बजे के बाद कोहरा छटना शुरू हुआ और सूर्य निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली। सरगथल केंद्र पर न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 14.8 डिग्री रहा। वहीं जगदीशपुर केंद्र का अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता सूचकांक 225 दर्ज किया गया।
विज्ञापन




मैं सुबह सत्संग में जाने को घर से निकला था। बहुत ज्यादा धुंध होने के चलते कुछ दिखाई नहीं दे रहा। जिससे काफी परेशानी हो रही है।
- रामेश्वर, रामनगर सोनीपत

मैं सुबह रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने पहुंचा था। सोनीपत से दिल्ली ट्रेन में जाना था। स्टेशन पर पहुंचने पर देरी हो गई और ट्रेन निकल गई। कोहरा लगातार परेशानी का सबब बना हुआ है।
- सूरजभान, सोनीपत



अब दो दिन बारिश की संभावना है और जिले के कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो सकती हैं। ऐसे मौसम में किसानों को सिंचाई और फसलों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। मौसम खुलने पर कोहरा फिर से छा सकता है।

- डॉ. प्रेमदीप, वैज्ञानिक, केवीके, जगदीशपुर

फोटो 27: सोनीपत के एनएच-334बी पर सुबह सात बजे छाया कोहरा। संवाद

फोटो 27: सोनीपत के एनएच-334बी पर सुबह सात बजे छाया कोहरा। संवाद

फोटो 27: सोनीपत के एनएच-334बी पर सुबह सात बजे छाया कोहरा। संवाद

फोटो 27: सोनीपत के एनएच-334बी पर सुबह सात बजे छाया कोहरा। संवाद

फोटो 27: सोनीपत के एनएच-334बी पर सुबह सात बजे छाया कोहरा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें