फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूषित पानी पी रहे थे लोग, बूस्टिंग स्टेशन से निकली तीन ट्रॉली मिट्टी

Fri, 07 Apr 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
विज्ञापन
बुस्टिंग स्टेशन से मिट्टी निकालते मजदूर। - फोटो : bureau
विज्ञापन
मुरथल अड्डा के पास बने शहरी एरिया के बूस्टिंग स्टेशन से लोगों के घरों में कितना दूषित पानी सप्लाई होता होगा इसका पता इसी बात से चलता है कि उसकी सफाई कराई गई तो उसमें से तीन ट्रॉली मिट्टी निकली।
विज्ञापन

पब्लिक हेल्थ की ओर से लोगों की मांग पर टैंक की वीरवार को सफाई करवाई गई। इस बूस्टिंग स्टेशन से शहरी एरिया में पानी भेजा जाता है, लेकिन पिछले सप्ताह आसपास के लोगों ने पब्लिक हेल्थ कार्यालय में शिकायत दी थी कि उनके घरों में आने वाला पीने का पानी गंदा आ रहा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की इसी मांग को देखते हुए विभाग ने बूस्टिंग स्टेशन की सफाई करवाई। विभाग के एसडीओ राजपाल ने बताया कि पिछले लगभग तीन साल से बूस्टिंग स्टेशन की सफाई नहीं हो रही थी। इसके कारण ट्यूबवेलों से आने वाले पानी में रेत आ रही थी। अब विभाग रेत को साफ करने के लिए बूस्टिंग स्टेशन की सफाई करवाई है, ताकि लोगों को स्वच्छ पानी मिल सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें