फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में छाए सोनीपत के खिलाड़ी

Sun, 14 Jan 2024 04:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। 22वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2024 में सोनीपत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते हैं। यह प्रतियोगिता गोवा में 10 से 13 जनवरी तक आयोजित की गई। जिसमें सोनीपत के गांव भटगांव निवासी सुमित दहिया ने शॉटपुट में स्वर्ण व जैवलिन थ्राे में कांस्य पदक जीता। गांव खेवड़ा निवासी विकास चौहान ने लंबी कूद में रजत पदक जीतकर प्रदेश और जिले का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

गोवा में आयोजित राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गांव भटगांव निवासी सुमित दहिया 10 जनवरी को गोवा के लिए रवाना हुए थे। जहां 11 जनवरी को जैवलिन थ्रो स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन किया। सुमित ने इस स्पर्धा में 16.52 मीटर भाला फेंक कांस्य पदक जीता। वहीं 12 जनवरी को हुई शॉटपुट स्पर्धा में 6.79 मीटर गोला फेंक स्वर्ण पदक अपने नाम किया। लाडले के उपलब्धि से आर्मी से सेवानिवृत्त पिता प्रेम सिंह दहिया व गृहिणी माता सुदेश फूले नहीं समा रहे हैं। वहीं अधिवक्ता बहन सोनिया ने भी छोटे भाई की सफलता पर बधाई दी है।
सीआरए कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष के छात्र हैं सुमित
भटगांव निवासी सुमित सोनीपत में सीआरए कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष के छात्र हैं। परिजनों ने बताया कि साल 2017 में दोस्तों के साथ कार में गांव से नकलोई जाते समय बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हुए सड़क हादसे में सुमित को गंभीर चोटें आई थी। हादसे के डेढ़ साल बाद उन्होंने महलाना निवासी प्रशिक्षक अमित बाल्याण की प्रेरणा से पैरा खेलों में भाग लिया और अभ्यास शुरू किया। डी-4 कैटेगरी में खेलते हुए सुमित ने बेहद कम समय में शानदार उपलब्धि हासिल की है। कोच अमित बाल्याण व रोहतक में कोच सुनील फोगाट की प्रेरणा व मार्गदर्शन में सुमित निरंतर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

यह हैं उपलब्धियां
-12 दिसंबर 2023 : दिल्ली में हुए खेलो इंडिया पैरा खेलों में रजत व कांस्य पदक जीते
-मार्च 2022 : पूणे में आयोजित प्रतियोगिता में जैवलिन थ्रो व शॉटपुट में दो स्वर्ण पदक जीते

-दिसंबर 2022 : बंगलूरू में आयोजित ओपन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीता
-मार्च 2021 : ओडिसा में आयोजित प्रतियोगिता में जैवलिन थ्रो में रजत पदक जीता


खेवड़ा के विकास चौहान ने लंबी कूद में जीता रजत पदक
गाेवा में आयोजित 22वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गांव खेवड़ा के विकास चौहान ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विकास 7 जनवरी को गोवा रवाना हुए थे। जहां 12 जनवरी को हुई लंबी कूदह स्पर्धा में 6.49 मीटर लंबी छलांग लगाते हुए रजत पदक अपने नाम किया। लाडले की उपलब्धि से परिजनों के साथ ही गांव में भी खुशी का माहौल है। विकास ने यह सफलता अपने पांचवें प्रयास में हासिल की। लाडले की उपलब्धि से किसान पिता सूरत सिंह व गृहिणी माता मंजू देवी बेहद खुश हैं। परिजनों ने बताया कि विकास ने गत माह दिल्ली में हुए खेलो इंडिया पैरा खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।
करंट से गंवा दिया था हाथ
पिता सूरत सिंह ने बताया कि विकास जब करीब 8 साल के थे तब 11 हजार वोल्ट का करंट लगने से बायां हाथ गंवाना पड़ा था। खेलों में बचपन से ही रुचि थी। एक हाथ नहीं रहने से वह मायूस हो गया था, लेकिन कभी हार नहीं मानी। कुछ साल पहले गांव के ही राजकुमार ने पैरा गेम्स में प्रतिभागिता करने के लिए प्रोत्साहित किया। जिसके बाद लंबी कूद का अभ्यास शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें