फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: मजदूरी मांगने पर साले को बिजली के तार पर फेंक कर ले ली थी जान, नशे में खुद किया खुलासा, अब केस दर्ज

Wed, 08 Feb 2023 11:14 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

उत्तर प्रदेश के औरैया में परसे पूर्वा की आशा देवी ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी बबली की शादी पूर्वा दुबे के अनूप कुमार के साथ हुई थी। अनूप हरियाणा के गोहाना में धान मिल में वेल्डिंग का काम करता था।
विज्ञापन
गोहाना पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोहाना की धान मिल में वेल्डिंग का काम करने वाले मिस्त्री ने 17 साल के साले की बिजली के तार पर फेंक कर हत्या कर दी। तीन माह पहले उसने साले की हत्या कर परिजनों को हादसे में मौत होने की जानकारी दी थी। आरोपी ने कुछ दिन पहले शराब के नशे में अपने साथियों के सामने खुद वारदात करना कुबूल कर लिया। जिसका पता मृतक के परिजनों को लगा तो उन्होंने कोर्ट में इस्तगासा दायर कर दिया। कोर्ट के आदेश पर औरैया के बेला थाना में हत्या का मुकदमा दर्ज किया था जिसे अब जांच को गोहाना थाना पुलिस को भेजा गया। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के औरैया में परसे पूर्वा की आशा देवी ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी बबली की शादी पूर्वा दुबे के अनूप कुमार के साथ हुई थी। अनूप हरियाणा के गोहाना में धान मिल में वेल्डिंग का काम करता था। करीब पांच माह पहले पहले दामाद अनूप उनके बेटे अंकुश कुमार (17) को घुमाने के बहाने साथ लेकर गोहाना गया था। वह गोहाना में उससे काम करवाने लगा। अंकुश ने जीजा से काम के रुपये मांगे तो उसने 7 नवंबर, 2022 को उससे मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी थी।

अंकुश ने उस दिन अपने भाई आशु से मोबाइल पर संपर्क करके उस बारे में बताया। इस पर आशा व आशु ने अनूप से बातचीत की थी। तब उसने धमकी दी थी कि अंकुश काम के रुपये मांग रहा है और उसे जिंदा नहीं छोडूंगा। उसके अगले दिन सूचना दी गई कि अंकुश की करंट लगने से मौत हो गई है। इस पर आशा के पति और उनके रिश्तेदार गोहाना आए थे और अनूप व उसके साथियों की बात पर विश्वास करके कार्रवाई नहीं की। अनूप ने उनसे कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराकर पोस्टमार्टम करवा लिया था। 
विज्ञापन


करीब 10 दिन बाद अनूप ने शराब का नशा करके अपने साथी वीर व उसके रिश्तेदार अभिलेख से जिक्र कर दिया कि अंकुश के रुपये मांगने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उसको बिजली के तारों पर फेंक कर हत्या की थी। उसकी मौत होने पर उसका अंगूठा लगाकर मोबाइल को खोला और घर पर सूचना दी। मोबाइल की रिकॉर्डिंग डिलीट कर दी। यह जानकारी आशा तक पहुंच गई, जिस पर उन्होंने औरैया कोर्ट में इस्तगासा दायर किया। कोर्ट के आदेश पर औरैया के बेला थाना में 9 अक्तूबर, 2022 को हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। बाद में बेला थाना पुलिस ने मामला सोनीपत का होने के चलते इसकी जांच को एफआईआर यहां भेज दी। पुलिस आयुक्त कार्यालय से इसकी जांच गोहाना सिटी थाना में भेजी गई। जहां पर अब हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें