फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में सवा करोड़ के विकास कार्यों की रखी नींव

Sun, 17 Apr 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
विज्ञापन
नींव रखती लड़कियां। - फोटो : bureau
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन व मार्केटिंग बोर्ड की अध्यक्ष कृष्णा गहलावत की मौजूदगी में शनिवार को शहर की बेटियों ने सवा करोड़ के विकास कार्यों की नींव रखी। इसमें सरदारों वाली गली, जवाहर नगर, सुभाष नगर, देव नगर इलाके में नई गलियां बनेंगी, वहीं सीवरेज व्यवस्था को सुधारने के लिए स्ट्राम वाटर से लाइन जोड़ने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन


भाजपा नेता राजीव जैन ने बताया कि बेटी कनिका ने सरदारों वाली गली में कुछ गलियों और सामुदायिक केंद्र निर्माण के 85 लाख रुपये के विकास कार्यों की आधारशिला नारियल तोड़कर रखी। इसमें सरदारों वाली गली पर 33.30 लाख, साथ लगती गली निर्माण पर 8.50 लाख, गौतम स्कूल वाली गली व साथ लगती गली निर्माण पर 23 लाख, हरिजन व वाल्मीकि चौपाल निर्माण पर 10-10 लाख रुपये खर्च होंगे।

सिद्धार्थ एंक्लेव में रितु शर्मा ने 25 लाख रुपये की लागत से गली, मुरथल रोड व शिवाजी कालोनी में 10-10 लाख की गलियों के निर्माण की आधारशिला रखी गई। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन ने कहा कि पुराना शहर में सरदारों वाली गली व आसपास के क्षेत्र में सीवरेज व्यवस्था और गलियों की बदहाल स्थिति दशकों से बदहाल स्थिति में थी। भाजपा शासन बनने के बाद से ही शहर की पुरानी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किए गए और आज सरदारों वाली गली, जवाहर नगर, सुभाष नगर, देव नगर में इन गलियों और दो सामुदायिक केंद्र के निर्माण कार्य शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें