फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड्डा राज में जारी टेंडर की जांच के आदेश

Sun, 17 Jul 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
छात्रवृत्ति घोटाला
विज्ञापन
गुरुग्राम के बाद सोनीपत नगर निगम टेंडर घोटाला राजनीतिक मोड़ ले सकता है। क्योंकि प्रदेश की कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक कविता जैन ने मामले में संज्ञान लेते हुए आठ सदस्यीय कमेटी गठित कर जांच के आदेश दिए हैं। खास बात यह है कि जिस समय यह टेंडर जारी हुए थे, उस समय रोहतक जिले के कलानौर हलके की कांग्रेस विधायक शकुंतला खटक के पति अतर सिंह नगर  परिषद के कार्यकारी अधिकारी थे। हालांकि कांग्रेस विधायक खटक ने पूरे मामले से अनभिज्ञता जाहिर की है। उनका कहना है कि उनके पति ही इस बारे में कुछ बता सकते हैं। गौरतलब है कि तत्कालीन नगर परिषद सोनीपत में विकास कार्यों से संबंधित जुलाई 2014 में  टेंडर आमंत्रित किए गए थे। आरोप है कि इस प्रक्रिया में पहले एक ठेकेदार को टेंडर अलॉट कर दिया गया, इसके बाद मैनुएल तरीके से नियमों को ताक पर रखते हुए यही काम दूसरे ठेकेदार को अधिक रेटों पर दे दिया गया। इससे नगर परिषद को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। खास बात यह है कि मामले को लेकर आम आदमी पार्टी ने एक सप्ताह पहले निगम कार्यालय में प्रदर्शन किया था। अब स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


जांच कमेटी भी सवालों के घेरे में
टेंडर प्रक्रिया में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों की भूमिका की जांच करने के लिए समिति गठित कर दी गई है।  कमेटी में कार्यकारी अधिकारी रोहताश बिश्नोई, एक्सईएन ठाकुर लाल शर्मा, एमई जसवंत सिंह जुलाई 2014 के बाद ड्यूटी पर आए हैं, जबकि अकाउंट आफिसर शंकरलाल बत्रा, निगम अभियंता विवेक गिल उस समय भी कार्यरत थे। दोपहर को जांच कमेटी में आठ अधिकारी शामिल थे, लेकिन शाम को पंचायती राज विभाग के एक्सईएन यशवीर सिंह पंवार को भी शामिल कर लिया गया।

हुड्डा राज में हुई गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। निगम आयुक्त अश्विनी मैंगी को जांच समिति का गठन कर पूरे रिकॉर्ड की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। जहां तक कांग्रेस विधायक के पति के उस समय कार्यकारी अधिकारी होने की बात है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। कोई कितना भी बड़ा व्यक्ति हो, भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निगम आयुक्त जल्द जांच रिपोर्ट चंडीगढ़ भेजेेंगे। इस मामले में मिलने वाले दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और नियमानुसार उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-कविता जैन, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री हरियाणा सरकार

मुझे नहीं पता कि उस समय मेरे पति नगर परिषद सोनीपत के कार्यकारी अधिकारी थे या नहीं। पूरे मामले के संबंध में उनसे बात करने के बाद ही बात सकूंगी कि आखिर मामला क्या है।
विज्ञापन

-शकुंतला खटक, कांग्रेस विधायक, कलानौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें