फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कों की 1500 मीटर फ्री स्टाइल में फतेहाबाद का समृद्ध ने मारी बाजी

Thu, 14 Jul 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान तैरने के लिए पानी में तैरने के लिए छलांग प्रतिभागी - फोटो : bureau
विज्ञापन
खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से गांव राई स्थित मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय में चल रही रही तीन दिवसीय द्वितीय हरियाणा राज्य जूनियर तैराकी प्रतियोगिता दूसरे दिन भी जारी रही। 15 जुलाई को प्रतियोगिता का समापन होगा। गुरुवार को राज्यस्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के अंतर्गत दूसरे दिन दो चरणों में इवेंट कराए गए। लड़कों की 1500 मीटर फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में फतेहाबाद के समृद्धा विरमानी पहले स्थान पर रहे। इसके अलावा गुड़गांव का सचिन दूसरे और कुरुक्षेत्र का लोकप्रिय तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, इस वर्ग में लड़कियों के वर्ग में सोनीपत की नंदिनी पहले, फतेहाबाद की दिव्या दूसरे, राई स्पोर्ट्स स्कूल की प्रियंका तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

200 मीटर स्ट्रोक इवेंट के लड़कों के वर्ग में फतेहाबाद का केशव कौशिक पहले स्थान पर रहा जबकि जींद का सुमित दूसरे व भिवानी का हिमांशु तीसरे स्थान पर रहा। इसी इवेंट में लड़कियों के वर्ग में राई स्पोर्ट्स स्कूल की नम्रता पहले स्थान पर रही। इसके अलावा करनाल की प्रज्ञा दूसरे व कैथल की जान्हवी तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें