फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम ने काटा अवैध रूप से जल रहीं स्ट्रीट लाइटों कनेक्शन

Sat, 09 Jul 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
नपा कार्यालय में नपा सचिव व बिजली विभाग के एसडीओ से मिलते निगरानी कमेटी के चेयरमैन व पार्षद। - फोटो : bureau
विज्ञापन
नगर पालिका पर बिजली कंपनी का करोड़ों रुपया बकाया है। कई बार विभागीय अफसर इस बकाया राशि को लेकर नपा के बिजली कनेक्शन काट चुके हैं, लेकिन हर बार हाथ पैर जोड़कर नपा अफसर कनेक्शन जुड़वा लेते हैं। प्रदेश में इस बार पढ़े-लिखे पार्षद निर्वाचित हुए हैं। इन पार्षदों से निगम को उम्मीदें थी कि अपने वार्डों में चोरी की बिजली से जल रही स्ट्रीट लाइटों पर मीटर लग जाएंगे। इस संबंध में विभाग ने नपा सचिव को पत्र भी लिखा, लेकिन सचिव द्वारा कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। निगम ने नपा क्षेत्र में अवैध रुप से जल रही स्ट्रीट लाइटों का कनेक्शन काटने का निर्णय लिया है। जिसके बाद शहर में अंधेरा छा गया।
विज्ञापन

अंधेरा होने से लोगों ने वार्ड के लोगों ने पार्षदों को शिकायत की ओर पार्षद इसी बात को लेकर निगरानी कमेटी के चेयरमैन भूषण हसीजा, अंकित मल्हौत्रा, कश्मीरी लाल प्रजापति बिजली विभाग के एसडीओ व नपा सचिव से मिले। बिजली विभाग के एसडीओ आदर्श कुमार ने बताया कि शहर में 17 वार्ड हैं और 17 वार्डों में सैकड़ों लाइटें अवैध रुप से लगी हैं। जिसके कारण लाखों रुपयों की बिजली हर माह खर्च हो रही है। उन्होंने कहा कि नपा इन स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन अप्लाई करे हम अगले ही दिन मीटर लगा देंगे और यह स्ट्रीट लाइटें सुचारु रूप से चल सकेंगी। इस बारे में नपा सचिव ने कहा कि वे जल्द ही स्ट्रीट लाइटों के मीटरों को अप्लाई कर देंगे।

गन्नौर में प्रतिमाह हो रही 50 फीसदी बिजली चोरी
बिजली विभाग के एसडीओ आदर्श कुमार ने बताया कि गन्नौर में जिले की सबसे ज्यादा बिजली चोरी हो रही है। इसका सबसे बड़ा कारण अवैध रुप से लगी स्ट्रीट लाइटें है। बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग हर रोज काम कर रहा है और वे बिजली चोरी को जल्द ही रोकने का प्रयास कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें