फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर कहां गया एसडीएम की गाड़ी घुसा सांप

Thu, 21 Jul 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
एसडीएम की गाड़ी से सांप निकालते कर्मचारी। - फोटो : bureau
विज्ञापन
बुधवार सुबह गोहाना एसडीएम की गाड़ी में घुसा सांप गुरुवार को भी नहीं निकला। उसे निकालने को मैकेनिक और एक्सपर्ट लगे रहे लेकिन इनको सफलता नहीं मिली। शहर के सेक्टर-7 में बुधवार सुबह से ही मैकेनिक गाड़ी को खोलने में लगे रहे। वहीं, सांप निकालने के लिए सपेरा भी बुलाया गया, लेकिन उसके गाड़ी सांप होने के संकेत देने के बाद भी वह उसकी पकड़ में नहीं आया।  कर्मचारियों की मानें तो गाड़ी से सांप को निकालने के लिए गाड़ी में कीटनाशक दवाई भी डाली गई, लेकिन उसके बाद भी सांप का कोई पता नहीं चला। गौरतलब है कि जब बुधवार शाम तक गाड़ी से सांप नहीं निकला तो एसडीएम दूसरी गाड़ी से गोहाना चले गए थे। बाद में वीरवार सुबह किसी तरह ड्राइवर गाड़ी को तो गोहाना ले आया, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी गाड़ी से सांप नहीं निकला।  
विज्ञापन

दरअसल, ड्राइवर रणधीर सिंह ने बताया कि सुबह सात बजे वे एसडीएम आवास पर पहुंचे। वहां कुक ने बताया कि उसने पीले रंग का सांप गाड़ी की तरफ आते देखा था। ड्राइवर ने अच्छी तरह से गाड़ी की जांच पड़ताल की, लेकिन कहीं सांप दिखाई नहीं दिया। ड्राइवर ने एसडीएम अजय कुमार को भी बताया कि कुक बोल रहा था कि गाड़ी की तरफ सांप आया था। अधिकारी और ड्राइवर ने सोचा निकल गया होगा। इसके बाद एसडीएम बरोदा गांव भी गए, जहां डीआईजी एचएस दून और दूसरे अधिकारी आए थे। इसके बाद तीन बजे गोहाना से सोनीपत रवाना हुए। लघु सचिवालय में डीसी की अध्यक्षता में प्रशासन के अधिकारियों की सात बजे तक मीटिंग चली। इससे पहले ड्राइवर रणधीर करीब छह बजे पानी की बोतल लेने गाड़ी की तरफ गए तो ड्राइवर को सीट के बगल वाली सीट के नीचे पीले रंग का चार फीट लंबा सांप दिखाई दिया। रणधीर ने सुरक्षाकर्मी और दूसरे ड्राइवरों की सहायता से निकालने का प्रयास किया, लेकिन सांप डैश बोर्ड में घुस गया। सात बजे जब मीटिंग खत्म हुई तो एसडीएम बाहर आए, लेकिन सांप नहीं निकल सका। अंतत: हारकर एसडीएम को दूसरी गाड़ी से घर जाना पड़ा। वीरवार को किसी तरह ड्राइवर ने उस गाड़ी को गोहाना तो पहुंचा दिया, लेकिन गाड़ी से सांप नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें