फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहाना में उत्साहित भाजपा गन्नौर में खा गई मात

Sat, 25 Jun 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
चुनाव में जीत के बाद प्रसन्नचित मुद्रा में विधायक कुलदीप शर्म व साथ में नवनिर्वाचित प्रधान व उपप्रधान। - फोटो : bureau
विज्ञापन
जिला परिषद के बाद गोहाना नगर परिषद चुनाव में जीत से उत्साहित भाजपा को गन्नौर में कांग्रेस ने करारी शिकस्त दी। शुक्रवार को नगर पालिका के चेयरमैन के चुनाव में स्थानीय कांग्रेस विधायक कुलदीप शर्मा के करीबी पार्षद सत्यप्रकाश शर्मा ने भाजपा के नीरू अधलखा को आठ वोट से हराकर कुर्सी हासिल की। जबकि सुनील लंबू ने महिला पार्षद बबीता को 9 वोट से हराकर वाइस चेयरमैन की कुर्सी हासिल की। चुनाव के दौरान भाजपा सांसद रमेश कौशिक व स्थानीय कांग्रेस विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा भी मौजूद रहे। हालांकि दोनों ने अपने मत का प्रयोग नहीं किया।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे पार्षद नगर पालिका कार्यालय पहुंच गए। बाद में सांसद व विधायक भी आए। एसडीएम डॉ. सुभीता ढ़ाका के नेतृत्व में निर्धारित समय पर चुनावी प्रक्रिया शुरू की गई। सर्वप्रथम सभी पार्षदों को निर्वाचन अधिकारी ने शपथ दिलाई गई। सभी सदस्यों से रजिस्टर में हस्ताक्षर कराए गए। इसके बाद उन्हें चुनाव के नियमों की जानकारी दी गई। तत्पश्चात निर्वाचन अधिकारी ने चेयरमैन तथा वाइस चेयरमैन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से फार्म भरवाए।

सीधी टक्कर में मात खाई गई भाजपा
शपथ लेने के बाद पहले चेयरमैन के पद के लिए चुनाव शुरू हुआ। कांग्रेस समर्थित व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा के मीडिया प्रभारी वार्ड-8 के पार्षद सत्यप्रकाश शर्मा ने चेयरमैन पद के लिए दावा किया, जबकि भाजपा समर्थित वार्ड-14 की पार्षद नीरू अधलखा भी मुकाबले में आ गए। दो-दो पार्षदों ने इनके नामों का अनुमोदन किया। यही प्रक्रिया वाइस-चेयरमैन पद के लिए अपनाई गई। वाइस-चेयरमैन पद के लिए भी दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया, जिनमें वार्ड-12 से सुनील कुमार तथा वार्ड-16 से बबीता ने आवेदन भरे। पहले चेयरमैन पद के लिए बैलेट पेपर के माध्यम से वोट डलवाए गए। इसके बाद वाइस-चेयरमैन पद के लिए वोट डाले गए। मतदान में सभी 17 सदस्यों ने हिस्सा लिया, लेकिन सांसद रमेश कौशिक तथा विधायक कुलदीप शर्मा ने चेयरमैन तथा वाइस-चेयरमैन पदों के लिए आपसी सहमति से मतदान में हिस्सा न लेने का निर्णय लिया। मतगणना में चेयरमैन पद के लिए सत्यप्रकाश शर्मा को 11 वोट मिले जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी नीरू अधलखा को 6 वोट मिले। वाइस चेयरमैन पद पर सुनील कुमार ने 13 वोट हासिल किए तथा उनकी विरोधी बबिता को 4 मत मिले।
विज्ञापन


भाजपा मंडल अध्यक्ष ने सांसद की भूमिका पर उठाए सवाल
भाजपा के गन्नौर मंडल अध्यक्ष मनिंदर सन्नी ने सांसद पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सांसद ने षड्यंत्र के तहत भाजपा के उम्मीदवार को हरवाया है। वैसे तो सांसद गन्नौर को अपनी जन्मभूमि और कर्मभूमि कहते हैं, लेकिन चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार को जितवा नहीं सके। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए और अधिक मेहनत करेंगे।  

सांसद ने कहा पार्टी सिंबल पर नहीं था चुनाव: सांसद
प्रधान पद के चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार के हारने के बाद जब सांसद रमेश कौशिक से बात की गई तो उन्होंने कहा कि चेयरमैन का चुनाव किसी भी प्रत्याशी ने चुनाव चिन्ह पर नहीं लड़ा है। पार्टी गन्नौर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। बेवजह की बातों का कोई मतलब नहीं है।

कांग्रेस की नीतियों की जीत: विधायक
कांग्रेस विधायक कुलदीप शर्मा ने कहा कि यह कांग्रेस की नीतियों की जीत है। गन्नौर शहर के 11 पार्षदों ने कांग्रेस में आस्था रखते हुए कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया। उन्होंने कहा कि पिछले 2 सालों में गन्नौर में कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ है, लेकिन अब उन्हें उम्मीद है कि भाजपा भेदभाव किए बिना गन्नौर में विकास कार्य करवाएगी।

नवनिर्वाचित प्रधान ने विधायक का जताया आभार
गन्नौर नगरपालिका के नवनिर्वाचित प्रधान सत्यप्रकाश शर्मा ने गन्नौर के विधायक कुलदीप शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही हैं। इसके अलावा उन्होंने पार्षदों का भी धन्यवाद करते आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे गन्नौर के शहर के विकास कराने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें