फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंवर ने किरण के बयान को बताया पार्टी का अंदरूनी मामला

Mon, 18 Jul 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
मुरथल स्थित हाइवे पर पत्रकारों से बातचीत करते कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर - फोटो : bureau
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने पूर्व मंत्री किरण चौधरी के बयान पर कहा कि यदि मुख्यमंत्री शरीफ हैं और आसपास का प्रशासन भ्रष्ट है तो मुख्यमंत्री की शराफत किसी काम की नहीं है। उन्होंने इसे पार्टी का निजी मामला कहकर अधिक बात करने से मना कर दिया। वह रविवार को नेशनल हाईवे मुरथल में एक पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा ने हरियाणा को धरने और प्रदर्शनों का गढ़ बना दिया है। तंवर ने अशोक खेमका पर आरोप लगाया कि उन्हें आज इसका गम है कि रिपोर्ट लीक हो गई, जबकि वो हमेशा यही करते रहे हैं। गो चरान भूमि पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज गाय और अन्य पशु आवारा घूम रहे हैं, लेकिन भाजपा सभी को नजरअंदाज कर रही है। उन्हें चाहिए कि गोचरान भूमि को कब्जे से छुड़ाए। छात्रसंघ चुनाव पर कहा कि यह छात्र चुनाव होने चाहिए वे इस के पक्ष में हैं लोकायुक्त की नियुक्ति पर कहा कि एक ईमानदार लोकायुक्त की नियुक्ति होनी चाहिए ताकि सरकार सही प्रकार से चल सके। इस अवसर पर उनके साथ युवा नेता देवेंद्र कादियान, रामेश्वर आंतिल, सुखबीर जांटी, सतवीर निर्माण, संजय आंतिल, वीरेंद्र मलिक, भलेराम और कंवर सिंह खत्री भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें