जाट आंदोलन की एक बार फिर आहट ने जहां पुलिस की परेशानी और बढ़ा दी है। वहीं पिछले दो महीने में जिले में 13 हत्याएं, पांच लूट की बड़ी वारदात सहित 14 हत्या के प्रयास की घटनाएं सामने आने के बाद पुलिस के हाथ-पांव फूले हैं। इनमें से 80 प्रतिशत अपराधों का खुलासा नहीं हो सका है। अब आंदोलन से निपटने की व्यवस्तता के चलते वारदातों को ट्रेस करना पुलिस के लिए आसान नहीं रहेगा।
पांच लाख का इनाम भी बेअसर, अजय उर्फ कन्नू नहीं आया हाथ
जिला पुलिस की हिस्ट्री में करेवड़ी निवासी अजय उर्फ कन्नू पर सबसे बड़ा 5 लाख का ईनाम घोषित किया गया है, लेकिन आंतक का दूसरा नाम बन चुका कन्नू इसके बावजूद पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
बेखौफ अपराधी, थाने से चंद कदम पर मारी गोली
जिले में दिनदहाड़े लूट व हत्या की वारदात हो चुकी हैं। एक दिन पहले तो मुरथल थाने से चंद कदम दूर गन्नौर के घी व्यापारी को नीचे उतारकर गोली मार दी गई, लेकिन पुलिस कुछ न कर सकी। जबकि थाने में 45 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी है।
अप्रैल व मई माह में अब तक यूं हुई वारदात
4 अप्रैल-ट्यूलिप रेजीडेंसी के चार फ्लैटों मे चोरी
5 अप्रैल-सेक्टर-23 में पुलिस चौैकी से महज 50 मीटर दूरी पर एटीएम में चोरी का प्रयास।
9 अप्रैल-अनाज मंडी में आढ़ती के सिर में बदूंक का बट मारकर 60 हजार लूटे
10 अप्रैल-कार में लिफट देकर एक युवक से मोबाइल और नकदी छीनी
10 अप्रैल-सिविल अस्पताल में तोडफ़ोड़ जो की पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर
11 अप्रैल-गोहाना के घी व्यापारी से एक लाख छीने।
12 अप्रैल-दुकान में लाखों रुपए की चोरी
13 अप्रैल-बैंयापुर स्थित एक्सिस बैंक में दिन दहाड़े 12 लाख की लूट
13 अप्रैल-गोहना के बीघल गांव में ओरियटल बैंक में एटीएम से 1 लाख 16 हजार की चोरी
13 अप्रैल-सिर में चोट मारकर आरा मालिक की हत्या
15 अप्रैल-रिटायर्ड हैडमास्टर की झगडे के बाद हत्या
16 अप्रैल-थाना कला गांव में आपसी