जिला सैनिक बोर्ड में पौधारोपण करते सिंचाई करते डीसी केएम पांडुरंग
- फोटो : bureau
उपायुक्त के. मकरंद पांडुरंग ने बताया कि जिले के सभी विभाग अपनी ऐसी भूमि को चिन्ह्ति करेंगे जहां पर पौधारोपण किया जा सके। इसके लिए सभी विभागों को आदेश जारी किए गए हैं। वे शुक्रवार को जिला सैनिक भवन में पौधारोपण करने के उपरांत अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व वर्षों की भांति वर्तमान मानसून सीजन के दौरान पौधारोपण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते जिला में अधिक से अधिक पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान में डीसी खुद प्रतिदिन एक विभाग में पौधारोपण करेंगे। उन्होंने बताया कि गांवों व सभी शहरों में खाली पड़े स्थानों पर भी वन विभाग द्वारा पौधारोपण अभियान तेज कर दिया गया है। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी निशांत यादव, जिला वन अधिकारी राजेश आर्य, नगराधीश सुरेंद्र दून, डीआरओ सुरेश कुमार, जिला सैनिक बोर्ड के सचिव मेजर डीपीएस बधवार सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।