फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकड़ में नहीं, प्लॉट बनाकर पंचायती जमीन की बोली कर रहा निगम

Fri, 10 Jun 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
बोली के दौरान उपस्थित निगम के अधिकारी और ग्रामीण। - फोटो : bureau
विज्ञापन
नौ महीने पहले निगम में शामिल गांव की खेती योग्य जमीन की बोली अधिकारियों द्वारा कराई जा रही है। इसके तहत वीरवार को 5 गांव की बोली होनी थी, लेकिन धान की फसल में हुए नुकसान के बाद किसानों ने 3 गांव की जमीन की बोली ही नहीं लगाई है। इसे दोबारा कराने का फैसला लिया गया है। मुरथल गांव के 10 प्लाटों की बोली 20 लाख से ज्यादा रही। वही 10 गांव की बोली 10 और 11 जून को होगी।
विज्ञापन

नगर निगम में शामिल 26 गांव की खेती योग्य भूमि की बोली अधिकारियों द्वारा लगातार करवाई जा रही है। इसके तहत वीरवार को हरसाना कलां, देवडू, बैंयापुर, मुरथल और जोशी चौहान गांव की खेती योग्य जमीन की बोली होनी थी, लेकिन लगातार हो रहे किसानों को नुकसान का असर यहां भी देखने को मिला। जमीन की कीमत ज्यादा होने से महज दो गांव की जमीन की बोली भी पूरी तरह नहीं हो पाई। मुरथल गांव में 16 प्लाटों में से 10 प्लाटों की ही बोली हो पाई है। इसे गांव के किसानों ने 21 लाख रुपये में एक साल के लिए ठेके पर लिया है।


निगम के इलाके में आने वाले 5 गांव की जमीन की बोली वीरवार को होनी थी। हालांकि सिर्फ दो गांव की बोली ही पूरी हो पाई। तीन गांव की जमीन के रेट ज्यादा होने से किसानों ने बोली में हिस्सा नहीं लिया। इसकी बोली आगे की तारीखों में की जाएगी।
विज्ञापन

-सुरेंद्र बत्रा, निगम कर्मचारी

दो गांव मुरथल और हरसाना कलां की जमीन की बोली की गई है। इस दौरान 21 लाख रुपयों से ज्यादा की बोली आई। वहीं 10 गांव की जमीन की बोली 10 और 11 जून को की जाएगी।
विज्ञापन

-अश्वनी मैंगी, निगम कमिश्नर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें