दोबारा से शुरू हुए जाट आंदोलन के पहले दिन दिल्ली-अंबाला रेलवे ट्रैक के साथ राजलूगढ़ी स्टेशन सुनसान नजर आया। सुबह अर्धसैनिक बलों के जवान स्टेशन पर जांच-पड़ताल करके वापस चले गए। वहीं शहर में भी हालात पूरी तरह शांत रहे।
विज्ञापन
गन्नौर के उपपुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश के नेतृत्व में अर्द्धसैनिक बल पूरी तरह से चौकन्ने रहे। आज सुबह से ही पुलिस ने उन स्थानों को पूरी तरह से कब्जे में ले रखा था जहां पर गत दिनों आंदोलन के दौरान हिंसा हुई थी। एसडीएम सुभीता ढाका और डीएसपी ने पूरे दिन उपमंडल के गांव खुबडू़ झाल, राजलूगढ़ी, लड़सौली, कुराड, मुरथल और कमासपुर के अलावा अन्य ग्रामीण और शहरी इलाकों में लगातार गश्त कर स्थिति का जायजा लिया।