फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्ती के बीच हुई एचटेट, जाम ने छुड़ाए प्रशासन के पसीने

Sun, 19 Jun 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र में प्रवेश करते परीक्षार्थी और जांच करते पुलिस कर्मी। - फोटो : bureau
विज्ञापन
 पिछली बार से सबक लेते हुए अबकी बार एचटेट परीक्षा सख्त पहरे में हुई। सुरक्षा के लिहाज से प्रोग्राम पूरी तरह से फिट था, लेकिन व्यवस्था के हिसाब से ठीकठाक। लगभग हर एक सेंटर पर 5 से 10 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। परीक्षार्थियों की जांच अच्छे से की गई। इसके अलावा सेंटर के अंदर भी परीक्षार्थियों का तीन तरह से वेरिफिकेशन किया गया। किसी तरह की कहीं कोई कमी नहीं रह जाए, इसीलिए परीक्षा के दौरान एंट्री से लेकर प्रश्नपत्र वितरण तथा परीक्षार्थियों की वीडियोग्राफी भी कराई गई। सेंटरों पर सख्त पहरे के बीच 6673 ने परीक्षाएं दी, जबकि देनी 8354 को थी। परीक्षा को लेकर कई दिनों से तैयारी कर रहे प्रशासन की सांसें परीक्षा समाप्त होने के बाद जाम को देखकर ही उखड़ी। क्योंकि लगभग हर सेंटर के बाहर जाम की स्थिति बन गई थी। जिसके चलते पुलिस कर्मियों को भी काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। परीक्षा के दौरान जिले में किसी भी परीक्षार्थी के खिलाफ अनुचित साधनों के प्रयोग का मामला दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन


पहले जांच, फिर तीन तरह से किया वेरिफिकेशन
परीक्षार्थियों को सख्त जांच से गुजरना पड़ा। हर सेंटर पर पहले तो मुख्य द्वार पर ही जांच के बाद परीक्षार्थी अंदर भेजे गए। अंदर एक महिला और एक पुरुष पुलिसकर्मी ने इनकी जांच की। सभी कागजात गेट पर चेक करने के लिए बोर्ड की तरफ से भी एक व्यक्ति की ड्यूटी लगाई गई थी। केंद्र के अंदर परीक्षार्थियों का तीन तरह से वेरिफिकेशन हुआ। पहले इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस पर अगूंठों के निशान लिए गए, इसके बाद मार्कशीट पर स्याही से अगूंठे लगवाए गए। अंत में हस्ताक्षर भी कराए गए।

कागजात भूले तो नहीं दी जगह
कई परीक्षार्थी ऐसे थे जो कुछ जरूरी कागजात अपने घर पर ही भूल आए थे, इस वजह से इनको परीक्षा में बैठने की इजाजत नहीं दी गई। कई परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी एक ही रोल नंबर स्लिप के साथ पहुंचे थे, जिन्हें बाहर ही रोक दिया गया था। दूसरी रोल नंबर स्लिप लाने के बाद ही उन्हें एंट्री मिल पाई।
विज्ञापन


केंद्रों पर बाहर रहा परिजनों का जमावड़ा
परीक्षा केंद्रों के बाहर परिजनों का जमावड़ा लगा रहा। दोपहर 12 बजे के करीब से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। 25 संस्थानों में 31 बनाए गए सेंटरों के बाहर परिजन परीक्षा समाप्त होने तक बने रहे। कई संस्थानों में दो-दो सेंटर बनाए गए थे, इस वजह से वहां पर बाहर ज्यादा भीड़ रही।

बनी रही जाम की स्थिति
शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रही। विशेषतौर पर परीक्षा समाप्त होने पर गीता भवन चौक, सुभाष चौक, छोटूराम चौक, देवी लाल चौक, मुरथल अड्डा चौक पर जाम की स्थिति रही। पुलिस कमयों ने कड़ी मशक्कत से वाहनों की आवाजाही सुचारू करवाई। विशेषतौर पर मुरथल रोड पर एक धार्मिक आयोजन के चलते पहले से ही भीड़ थी, जिसके कारण परीक्षा समाप्त होने पर काफी देर तक जाम की स्थिति रही।

जिले में 8534 परीक्षार्थियों ने परीक्षा देनी थी। इसमें से कुल 6673 परीक्षाथयों ने ही परीक्षा दी। सभी परीक्षाकेंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा हुई, कहीं किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं मिली। किसी भी परीक्षार्थी के खिलाफ अनुचित साधनों के प्रयोग या नकल का मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन

-जिले सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें