डॉ. रेणू।
- फोटो : bureau
गांव खानपुर कलां स्थित भक्त फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज में वीरवार को डॉ. रेनू ने निदेशक का पदभार संभाल लिया है। डॉ. रेनू बॉयोकेमिस्ट्री विभाग की हेड हैं। पूर्व निदेशक डॉ. सिवाच के 5 वर्ष के निदेशक का कार्यकाल पूरा होने पर उन्हें यह पदभार सौंपा गया है।
गौरतलब है कि 23 जून 2011 को रोहतक के पीजीआईएमएस में बॉयोकेमिस्ट्री के सीनियर प्रोफेसर डॉ. आरसी सिवाच को पांच साल के लिए महिला मेडिकल कॉलेज के निदेशक का कार्यभार सौंपा गया था। निदेशक पद पर रहते हुए 22 जून को डॉ. सिवाच का कार्यकाल पूरा हो गया था। 22 जून को डॉ. सिवाच के कार्यकाल पूरा होते ही मेडिकल शिक्षा और रिसर्च विभाग की ओर से उनके रिलीव करने के आदेश जारी हो गए थे और उन्हें वापिस रोहतक भेज दिया गया। इसके अलावा मेडिकल शिक्षा और रिसर्च विभाग की ओर से किसी अति वरिष्ठ प्रोफसेर को चार्ज देने के आदेश भी जारी हुए थे। महिला मेडिकल कॉलेज निदेशक के पीए कृष्ण ने बताया कि बुधवार को डॉ. सिवाच ने रिलीव करते हुए डॉ. रेनू को मेडिकल कॉलेज निदेशक का पदभार सौंप दिया था। डॉ. रेनू बॉयोकेमिस्ट्री विभाग की हैड हैं। उन्होंने वीरवार को कार्यालय में अपना पदभार संभाल लिया है।