फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हादसों के बाद जागा नागरिक अस्पताल प्रशासन

Thu, 28 Apr 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में नए सिलेंडर को चेक करते हुए - फोटो : bureau
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में पिछले एक माह से ज्यादा समय से एक्सपायरी डेट के सिलेंडर लगे थे। कुछ समय पहले अस्पताल के यूपीएस रूम में आग लग गई थी। किसी तरह आग बुझाई गई। इस संबंध में अमर उजाला समाचार पत्र 11 अप्रैल को एक्सपायरी डेट के सिलेंडरों पर प्राथमिकता से खबर भी प्रकाशित की थी। हालांकि उसके बाद भी अस्पताल प्रशासन नहीं जागा। मंगलवार सुबह शिशु नर्सरी में शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। किसी तरह बड़ा हादसा होने से टल गया। इस खबर को भी अमर उजाला ने अपने बुधवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन डीसी सोनीपत के आदेश के बाद हरकत में आया है। बुधवार को उसने सभी एक्सपायरी डेट के सिलेंडर बदल दिए। वहीं खराब पडे़ एंटी फायर सिस्टम भी जल्द ठीक करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


सभी एक्सपायरी डेट के सिलेंडरों को बदल दिया गया है। इतना ही नहीं कभी भी नागरिक अस्पताल में कोई आग लगने की घटना ना हो इसके लिए सभी कर्मचारियों को आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

-डॉ. जेएस पूनिया, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें