फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावक मंच ने सौंपा बीईओ को ज्ञापन

Wed, 27 Apr 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
बीईओ कार्यालय में असिस्टेंट को ज्ञापन सौंपते हुए मंच के सदस्य - फोटो : bureau
विज्ञापन
134-ए के तहत ड्रा नहीं निकालने के विरोध में मंगलवार को अभिभावक मंच ने अपनी मांगों को लेकर बीईओ को मांगपत्र सौंपा। आरोप है कि सरकार जानबूझ कर ड्रा नहीं निकाल रही। अभिभावक मंच ने जल्द ड्रा निकालने की मांग की है।
विज्ञापन

अभिभावक मंच के स्थानीय अध्यक्ष जयकरण धानिया ने बताया कि 134-ए के तहत शहर के विभिन्न निजी स्कूलों में 18 मार्च को बीईओ कार्यालय में दाखिलों के लिए ड्रा निकाला जाना था, लेकिन वह स्थगित कर दिया गया था। उनका कहना है कि एक तो विभाग ड्रा नहीं निकाल रहा और ऊपर से सरकार ने इन बच्चों के लिए परीक्षा लागू कर दी। इससे अभिभावकों में रोष है।

सरकार और शिक्षा विभाग की लापरवाही का नुकसान बच्चों को उठाना पड़ रहा है। इतना ही नहीं सरकार हाईकोर्ट के आदेशों की अवमानना कर रही है। उनकी मांग है कि 134-ए के तहत तुरंत ड्रा निकाला जाए। दाखिले के लिए लागू की गई परीक्षा प्रणाली रद्द हो, धारा 153-ए को तुरंत प्रभाव से लागू किया जाए, निजी स्कूल संचालकों द्वारा बच्चों को फीस के लिए परेशान नहीं किया जाए और निजी स्कूलों द्वारा दी जाने वाली पुस्तकों और वर्दी आदि पर रोक लगे। इस मांग को लेकर उन्होंने बीईओ को मांगपत्र देने कार्यालय गए, लेकिन उनके नहीं मिलने पर असिस्टेंट को मंच ने ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जगदीश गाबा, जितेंद्र ग्रेवाल और अशोक गुलाटी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें