फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएल कार्डधारक को ही प्रवेश देंगे निजी स्कूल

Thu, 14 Jul 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
डीएवी स्कूल को ताला जड़ते अभिभावक। - फोटो : bureau
विज्ञापन
नियम 134-ए के तहत रार खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही। निजी स्कूल संचालकों ने गुरुवार को ऋषिकुल विद्यापीठ में बैठक की। वहीं अभिभावकों ने छात्र-अभिभावक संघ के बैनर तले हल्ला बोल शुरू किया। बैठक में जहां स्कूल संचालकों ने काफी बहस के बाद बीपीएल कार्ड धारकों को दाखिले देने का फैसला किया है। बैठक में एसडीएम कोर्ट के फैसले को भी चैलेंज करने पर सहमति बनी। वहीं अभिभावकों ने गुरुवार को सेक्टर-15 स्थित डीएवी स्कूल के गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया। इन सबसे इतर हरियाणा अभिभावक मंच के बैनर तले अभिभावकों ने एडीसी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया तथा दाखिलों की मांग उठाई।
विज्ञापन


बीपीएल को देंगे दाखिले, फर्जी की करेंगे शिकायत
निजी स्कूल संचालकों ने हरियाणा संयुक्त विद्यालय संघ के बैनर तले गुरुवार को ऋषिकुल विद्यापीठ में बैठक की। इसकी अध्यक्षता प्रधान अजमेर सिंह ने की। बैठक में काफी बहस के बाद तय किया गया कि स्कूलों में बीपीएल कार्ड धारकों को दाखिला दिया जाएगा। अगर कोई कार्डधारक उन्हें फर्जी लगता है तो उसकी शिकायत की जाएगी। इसके अलावा एसडीएम कोर्ट के फैसले को चैलेंज करने पर भी सहमति बनाई गई। निजी स्कूल संचालकों ने कहा कि स्कूलों में सुरक्षा देना प्रशासन की जिम्मेदारी है। अगर प्रशासन सुरक्षा नहीं दे सकता और इसी तरह से स्कूलों में तालाबंदी की घटना जारी रहती हैं तो वे लोग स्कूल बंद कर प्रशासन को चाबी सौंप देंगे। बैठक के दौरान एक 14 सदस्यीय कार्यकारिणी बनाने पर भी विचार किया गया। इसके अलावा यह भी तय किया गया कि हर एक स्कूल संचालक दाखिलों के लिए प्रवेश फीस की मांग करेगा। साढ़े 10 बजे शुरू हुई बैठक, लगभग डेढ़ बजे तक चली। इस मौके पर एसके शर्मा, दिलबाग खत्री, राकेश कुच्छल, धर्मप्रकाश दहिया, आशीष आर्य, मनोहर लाल चावला, देवेंद्र कौशिक, वीके मित्तल, आदित्य रोहिला आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

अभिभावकों ने ताला जड़ा और एडीसी का घेराव भी
गुरुवार को छात्र-अभिभावक संघ के बैनर तले अभिभावक डीएवी स्कूल के आगे जुट गए। जहां पर स्कूल के गेट पर ताला लगाकर जमकर नारेबाजी की गई। लगभग 3 घंटे तक स्कूल के बाहर ही धरना दिया गया। मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी जिले सिंह पहुंचे और उनके आश्वासन के बाद ही अभिभावक शांत हुए। इस बीच स्कूल कर्मचारी ने अभिभावकों का वीडियो बनाना चाहा, जिसका विरोध करने पर अभिभावकों व स्कूल कर्मचारी के बीच कहासुनी शुरू हो गई तथा बात हाथापाई तक पहुंच गई। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति संभाली। इस दौरान बीपीएल कार्ड धारक 3 बच्चों के दाखिले लिए गए। इस दौरान अनिल, अर्चना, अन्जू, संतोष,  सुषमा, नीरू, पूनम, मंजू, चंचल, सुनीता, पवन, सुमित, साहिल, राजेश, केशव, दिनेश, संजीव, योगेन्द्र, जाहिद आदि अभिभावक मौजूद रहे। दूसरी ओर हरियाणा अभिभावक मंच के सचिव राजीव वर्मा के नेतृत्व में अभिभावक एडीसी कार्यालय पहुंचे। जहां पर अभिभावकों ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें