फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी ने अपराध पर अंकुश के लिए पूर्व कर्मचारियों से मांगा सहयोग

Sun, 17 Jul 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
बैठक के दौरान उपस्थित डीआईजी हरदीप दुन व अन्य अधिकारी - फोटो : bureau
विज्ञापन
उप पुलिस महानिरीक्षक हरदीप सिंह दून ने शनिवार को पुलिस लाइन स्थित कम्यूनिटी सेेंटर में पुलिस के सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समाज में फैल रही कुरीतियों और अपराध पर लगाम कसने के लिए विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। हरदीप सिंह दून ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि समाज में फैल रही कुरीतियों जैसे दहेज प्रथा और युवकों में बढ़ रहा नशे का प्रचलन तथा अपराध पर अंकुश लगाने में आप एक अहम भूमिका निभा सकते हैं और पुलिस प्रशासन की सहायता कर सकते है। इसके लिए आप सभी अपने-अपने क्षेत्र में हो रहे अपराध की जानकारी गुप्त रूप से मुझे दे सकते हैं। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मुकेश कुमार, भलाई निरीक्षक रामवीर, सुरक्षा इंचार्ज जयसिंह, सेना क्लर्क रवींद्र कुमार, जयपाल खोखर, ओमप्रकाश राजेंद्र सिंह, सतवीर सिंह, हवासिंह, श्रीकृष्ण दहिया झरोठ, रामेहर दहिया, बृजेंद्र सिंह, हरपाल सिंह, सतवीर सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें