फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 करोड़ के विकास कार्य कराएगा जिप, चेयरपर्सन को दी अथॉरिटी

Wed, 25 May 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
जिला परिषद कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान उपस्थित एडीसी, जिला परिषद अध्यक्षा, उपाध्यक्ष व अन्य पार्षद - फोटो : bureau
विज्ञापन
पंचायत भवन स्थित जिला परिषद कार्यालय में मंगलवार को अध्यक्ष मीना रानी की अध्यक्षता में परिषद की बैठक हुई। इसमें मुख्य रूप से सीईओ एवं अतिरिक्त उपायुक्त शिवप्रसाद शर्मा सहित उपाध्यक्ष बिजेंद्र मलिक तथा 19 सदस्यगण और संबंधित अधिकारी मौजूद थे। बैठक में सर्वप्रथम पूर्व बैठक में लिए गए निर्णयों के क्रियान्वयन को लेकर चर्चा हुई। इसके अलावा सरकार से मिली तीन करोड़ रुपये की अनुदान राशि से विकास कार्य कराने के विषय में चर्चा की गई। सदन सदस्यों ने विभिन्न गांवों में विकास कार्य कराने की मांग प्रस्तुत की। इस पर सदस्यों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष मीना रानी को स्वीकृत किया कि वे अपने स्तर पर विकास कार्य करवाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर चयन करें।
विज्ञापन


बैठक में जिला पार्षदों ने रखी अपनी-अपनी मांगें
जिला परिषद सदस्य नंदकिशोर चौहान ने जाखौली में डिस्पेंसरी के सुधार की मांग की, जिस पर अतिरिक्त उपायुक्त शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग से इस विषय पर बात की जाएगी। एक सदस्य ने ईंट-भट्ठा मजदूरों के बच्चों को शिक्षा सुविधा उपलब्ध करवाने की जरूरत जताते हुए व्यवस्था करवाने की मांग की। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि इसकी विशेष व्यवस्था की जाएगी। एक सदस्य ने कुंडली में पानी की शुद्ध आपूर्ति करवाने की मांग रखी तो एक सदस्य ने नये राशन कार्ड बनवाने की मांग की। इस पर अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि सभी पार्षदगण अपनी मांगें अथवा समस्याओं को लिखित में प्रस्तुत करें ताकि उस पर शीघ्रातिशीघ्र नियमानुसार कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा सके।   

बैठक के दौरान एक पार्षद ने जिला परिषद के आय के स्त्रोतों अर्जित करने का प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी सदस्यों ने एक स्वर में हां की। इस मुद्दे पर गंभीरता से चर्चा हुई। एक अन्य पार्षद ने जिला परिषद भवन के लिए फर्नीचर की व्यवस्था के लिए बजट निर्धारित करने की मांग की तो एक दूसरे सदस्य ने विभिन्न स्थानों पर मलेरिया एवं डेंगू आदि से बचाव के लिए व्यवस्था करवाने की मांग की। इस पर अतिरिक्त उपायुक्त शिवप्रसाद शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को इस विषय में निर्देश दिए जाएंगे कि समय पर दवाई का छिड़काव किया जाए। इस पर जिला परिषद की अध्यक्ष मीना रानी ने कहा कि सदस्यों ने उन पर जो विश्वास जताया है उस पर वे खरा उतरेंगी और समान रूप से विकास कार्य करवाए जाएंगे। सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सदस्यगणों की उनके क्षेत्रों में समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता से प्रयास किये जाएंगे। इस दौरान जिला परिषद के सीईओ एवं अतिरिक्त उपायुक्त शिवप्रसाद शर्मा ने सदस्यों की मांग पर कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के अधिकाधिक प्रचार-प्रसार के लिए शिविर लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें