फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवीनगर के सामने रेलवे की जगह में बनेगा पार्क

Thu, 23 Jun 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
देवीनगर वासियों को संबोधित करते हुए सांसद रमेश कौशिक - फोटो : bureau
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के नजदीक खाली पड़ी रेलवे की जमीन में गंदगी को साफ करके चार एकड़ में पार्क बनाया जाएगा, ताकि देवीनगर और आसपास के लोगों को फायदा हो सके। बुधवार को गोहाना पहुंचे सांसद रमेश कौशिक ने यह घोषणा की। देवीनगर में हुए कार्यक्रम में पहुंचे सांसद को नागरिकों ने बताया कि रेलवे स्टेशन के नजदीक देवीनगर व प्रेम नगर के सामने लगभग चार एकड़ जमीन खाली पड़ी हुई है। जिसमें कई सालों से देवीनगर और प्रेमनगर का गंदा पानी आता है। क्योंकि इन दोनों नगरों के गंदे पानी निकासी के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। लोगों का कहना है कि इस गंदे पानी के कारण उनका जीना दूभर हो गया है। क्योंकि पानी से बदबू आती है और इसमें मच्छर पैदा होते हैं। इससे बीमार होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


कई बार इसकी मांग प्रशासनिक अधिकारियों से की जा चुकी है। हालांकि कुछ महीने पहले यहां पानी सूख गया था, लेकिन लोगों के सामने फिर वहीं हालात पैदा हो गए और पूरी जमीन पर गंदा पानी जमा हो गया। यहां पर पार्क बनाकर दूसरी जगह गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था की जाए। सांसद रमेश कौशिक ने लोगों की इस मांग को स्वीकार करते हुए कहा कि वे इस संबंध में रेल मंत्री व जिला प्रशासन से बात करेंगे। रेलवे की इस जमीन पर पार्क बनाने के लिए रेलवे से एनओसी लेना अनिवार्य है। इसके बाद जमीन को नगर परिषद को पार्क बनाने के लिए सौंप दिया जाएगा। गोहाना निगरानी कमेटी के अध्यक्ष गुलशन वीरमानी, आर्थिक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम के चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा, इंद्रजीत विरमानी, राजा निंबिड़िया, सतपाल उर्फ रावण, विनोद, सत्यनारायण शर्मा, मोनू पांचाल और जगबीर पांचाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें