पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता जितेंद्र मलिक ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हलके के दर्जनों गांवों और शहर के दो वार्डों के विकास के लिए एचआरडी स्कीम के तहत दो करोड़ रुपये की विकास राशि स्वीकृत की है। मलिक ने कहा कि गन्नौर नगरपालिका के वार्ड 14 और 16 में विकास के लिए 10-10 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा गांव अगवानपुर, बजाना कलां, बजाना खुर्द, बलीकुतुबपुर, भिगान, भौरा रसुलपुर, घसौली, कुराड़, जाहरी, पबनेरा, शेखपुरा, तेवड़ी, धतूरी, पुरखास राठी, पुरखास धीरान, नयाबास, लल्हेड़ी कलंा, जफरपुर, कामी, रामनगर, ग्यासपुर, पांची जाटान, खेड़ी गुज्जर, गढ़ी झंझारा गांव में इसी स्कीम के तह्त गांवों में वाल्मीकि चौपाल, कम्यूनिटी सेंटर, शौचालय, रस्ते पक्के करने के लिए 2 करोड़ रूपयें की राशि स्वीकृत की गई है। मलिक ने बताया कि शीघ्र ही संबधित गांवों में विकास की गति को बढ़ावा देने के लिए निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। भाजपा नेता जितेंद्र मलिक ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की सोच है कि प्रदेश का समान विकास हो। इसलिए गन्नौर के विकास के लिए दो करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है। मलिक ने कहा कि नवनियुक्त सरपंच गांव के विकास में कोई कसर नही छोड़े। सरकार की तरफ से विकास के लिए पैसे की कमी नही आने दी जाएगी। गन्नौर हलके के विकास के लिए वे पैसे की कमी नही रहने देंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी विकास करवाने में कोई कसर नही छोड़ना चाहते। मलिक ने बताया कि जो गांव रह गए है उनके विकास के लिए भी विकास राशि दिलवाना उनका प्रयास रहेगा।