फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे मलबा डाला तो लगेगा पांच हजार जुर्माना

Sat, 23 Jul 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
सड़क किनारे डाला गया मलबा। - फोटो : bureau
विज्ञापन
नगर निगम ने सड़कों पर अवैध कब्जों के कारण यातायात में आने वाली परेशानी को दूर करने के लिए सड़क किनारे बिल्डिंग मैटीरियल और मलबा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है। निगम अधिकारियों का कहना है कि एक बार  नोटिस देकर चेतावनी देने के बाद भी अगर मैटीरियल डाला गया तो जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ 500 रुपयों से लेकर पांच हजार तक का जुर्माना किया जाएगा। नगर निगम द्वारा इस पहल की शुरुआत गांवों से की जाएगी।
विज्ञापन


सबसे पहले गांव में कराई जाएगी मुनादी
अवैध रूप से बिल्डिंग मैटीरियल डालने वालों को चेतावनी देने के साथ ही पूरे गांव कार्रवाई से पहले मुनादी भी कराई जाएगी। ताकि कार्रवाई के समय ग्रामीण को जानकारी नहीं होने का बहाना नहीं मिल सके। इसके बाद सामान को जब्त करने के साथ-साथ जुर्माना भी किया जाएगा।

मैटीरियल डालने को चौहान जोशी गांव चिन्ह्ति की गई ढाई एकड़ जमीन
मैटीरियल और मलबा डालने के लिए अधिकारियों ने निगम एरिया में आने वाले गांव चौहान जोशी में ढाई एकड़ जमीन को चिन्ह्ति किया गया है। यह भूमि हाईवे से लगती है। निगम कार्यालय से कोई अनुमति लेकर और भुगतान देकर यहां सामान डाल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में यह स्कीम पहले ही शुरू की जा चुकी है। अब निगम एरिया में आने वाले गांव में इसकी शुरुआत की जा रही है। ताकि आने-जाने वालों को असुविधा नहीं हो।
-टीएल शर्मा, एक्साइन नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें