नगर निगम ने सड़कों पर अवैध कब्जों के कारण यातायात में आने वाली परेशानी को दूर करने के लिए सड़क किनारे बिल्डिंग मैटीरियल और मलबा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है। निगम अधिकारियों का कहना है कि एक बार नोटिस देकर चेतावनी देने के बाद भी अगर मैटीरियल डाला गया तो जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ 500 रुपयों से लेकर पांच हजार तक का जुर्माना किया जाएगा। नगर निगम द्वारा इस पहल की शुरुआत गांवों से की जाएगी।
सबसे पहले गांव में कराई जाएगी मुनादी
अवैध रूप से बिल्डिंग मैटीरियल डालने वालों को चेतावनी देने के साथ ही पूरे गांव कार्रवाई से पहले मुनादी भी कराई जाएगी। ताकि कार्रवाई के समय ग्रामीण को जानकारी नहीं होने का बहाना नहीं मिल सके। इसके बाद सामान को जब्त करने के साथ-साथ जुर्माना भी किया जाएगा।
मैटीरियल डालने को चौहान जोशी गांव चिन्ह्ति की गई ढाई एकड़ जमीन
मैटीरियल और मलबा डालने के लिए अधिकारियों ने निगम एरिया में आने वाले गांव चौहान जोशी में ढाई एकड़ जमीन को चिन्ह्ति किया गया है। यह भूमि हाईवे से लगती है। निगम कार्यालय से कोई अनुमति लेकर और भुगतान देकर यहां सामान डाल सकता है।
शहर में यह स्कीम पहले ही शुरू की जा चुकी है। अब निगम एरिया में आने वाले गांव में इसकी शुरुआत की जा रही है। ताकि आने-जाने वालों को असुविधा नहीं हो।
-टीएल शर्मा, एक्साइन नगर निगम