सड़क पर नारेबाजी करते हुए गंदा पानी दिखाते लोग।
- फोटो : bureau
काफी लंबे अर्से से सीवर के गंदे पानी की समस्या झेल रहे कालूपुर गांव में रविवार को छुट्टी के दिन पब्लिक हेल्थ के कर्मचारियों ने काम शुरू किया। लंबे अरसे से गंदे पानी का सड़क पर ठहराव था, लेकिन अधिकारी सुध नहीं ले रहे थे। रविवार को क्षेत्र के लोगों ने सड़क पर पहुंचकर ही नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान जाम की चेतावनी दी गई तो मौके पर पहुंचे विभाग के एसडीओ ने तुरंत कर्मचारियों को बुलवाकर काम शुरू करवाया।
बता दें कि कालूपुर गांव में सीवर ब्लॉकेज से कई महीनों से गंदा पानी सड़कों पर खड़ा है। जिसके कारण स्थानीय निवासियों को तो परेशानी होती ही है साथ में राहगीरों को दिक्कत उठानी पड़ती है। रविवार को कालूपुर के लोग सड़कों पर उतर आए तथा नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान एसडीओ पब्लिक हेल्थ सूबे सिंह मौके पर पहुंचे और काम का आश्वासन दिया। इस पर लोगों ने सड़क जाम करने की चेतावनी दे दी। इसके बाद मौके पर ही कर्मचारियों को बुलाया और सीवर ब्लॉकेज दूर करने का काम शुरू कर दिया गया। इस दौरान लोगों ने बताया कि कई बार अधिकारियों को शिकायत की जा चुकी थी, सीएम विंडो पर दरखास्त दे चुके थे, इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। आज सड़क पर उतरे तो कार्रवाई शुरू हुई। इस मौके पर विमल किशोर, ब्रह्म सिंह दहिया, मास्टर जिले सिंह, सज्जन सिह, राकेश कौशिक, बॉबी, वीरेंद्र कुमार, मूर्ति देवी, कर्मवीर, बलजीत सिंह, रमेश, भगवानी देवी, कमला, रोशनी देवी, किताबो, धनपति, निर्मला पांचाल आदि मौजूद रहे।