फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चातुर्मास के लिए सोनीपत के जैन स्थानक पहुंचे जैन मुनि आनंद मुनि जी महाराज

Fri, 15 Jul 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत में पहुंचने पर जैन मुनि आंनद मुनि जी महाराज के दौरान उपस्थित श्रद्धालु - फोटो : bureau
विज्ञापन
जैन मुनि आनंद मुनि जी महाराज का वीरवार को मंडी स्थित जैन स्थानक में मंगल प्रवेश पर शहर वासियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। जैन मुनि के स्वागत के लिए जैन समुदाय के लोगों की ओर से जगह-जगह तोरणद्वार सजाए गए थे। वहीं समुदाय के लोगों द्वारा जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। विदित हो कि जैन मुनि आंनद मुनि जी महाराज अपने चातुर्मास के लिए सोनीपत पधारे हैं। वीरवार को सेक्टर-15 के जैन स्थानक से मुनि जी महाराज अपने शिष्यों के साथ मंडी में जैन स्थानक में पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ था। जैन स्थानक के मीडिया प्रभारी वकील जैन ने बताया कि मुनि जी का चातुर्मास 19 जुलाई से आरंभ होकर 14 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान मुनि जी अपने मंगल प्रवचनों से भक्तों को निहाल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें