फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन हादसे में पूर्व विधायक एवं इनेलो जिलाध्यक्ष के भतीजे की मौत

Thu, 28 Jul 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
ट्रेन दुर्घटना में भतीजे की मौत के बाद सिविल अस्पताल पहुंचे इनेलो जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया - फोटो : bureau
विज्ञापन
गुरुवार सुबह सोनीपत-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ऊंचाहार एक्सप्रेस की चपेट में आने से पूर्व विधायक पद्म सिंह दहिया के भतीजे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर शव को कब्जे में लिया और सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जिले के गांव खांडा निवासी रितिक (16) बुधवार को अपने घर से मंदिर में जाने के लिए निकला था। वह स्टेशन पर ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान ऊंचाहार एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। हादसे में रितिक की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने मामले से राजकीय रेलवे पुलिस को अवगत कराया। हादसे का शिकार हुआ युवक इनेलो से पूर्व विधायक पद्म सिंह का भाई धर्मपाल का पुत्र था। उसकी मौत की सूचना मिलते ही इनेलो कार्यकर्ताओं में भी शोक की लहर दौड़ गई। सैकड़ों लोगों ने अस्पताल में पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें