फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

133 करोड़ से होंगे मुरथल यूनिवर्सिटी में विकास कार्य

Sat, 01 Apr 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 133 करोड़ रुपये से कई विकास कार्य होंगे। इनसे वास्तुकला और प्रबंधन के भवन पर 37 करोड़ तथा आधुनिकतम तकनीक से युक्त क्लास रूम ब्लाक का 25 करोड़ रुपये से निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा जल्द ही छात्रों को तरणताल की सुविधा भी मिलेगी जो 8 लेन का होगा। इसके निर्माण पर करीब 5.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, नॉन टीचिंग के कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार मई में वेतन देने के साथ बकाया एरियर का भुगतान भी किया जाएगा। विवि की वित्त समिति व कार्यकारी परिषद की ओर से अनुशंसित 133 करोड़ रुपये के बजट को अनुमोदित किया गया, जिस पर कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने मुहर लगा दी है। कुलपति प्रो. टंकेश्वर ने कहा कि विवि में बनने वाले भवन को बनाते समय ऊर्जा संरक्षण का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें