फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र दुकान पर बेचता रहा समान, मुन्नाभाई परीक्षा देने पहुंच गया

Fri, 17 Mar 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड व ओपन शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में नकल रोकने पर प्रशासन लाचार नजर आ रहा है। जहां परीक्षाओं में बाहरी युवक नकल को बढ़ावा दे रहे हैं, वहीं शुक्रवार को परीक्षा केंद्र में एक मुन्नाभाई परीक्षा देते मिला। डीईओ को मुन्नाभाई के परीक्षा देने की गुप्त सूचना मिली, जिस पर उन्होंने केंद्र अधीक्षक को सूचित किया। केंद्र अधीक्षक के पूछताछ करने पर मामले का खुलासा हुआ। उन्होंने मुन्नाभाई से पेपर छीन लिया और रुकने को कहा, लेकिन वह डीईओ के केंद्र में पहुंचने से पहले ही फरार हो गया। डीईओ ने मुन्नाभाई व जिस छात्र की जगह वह परीक्षा दे रहा था, उसकी शिकायत पुलिस को दी है, जिस पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फार्म भरते समय लगाई दूसरे की फोटो
 डीईओ जिले सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि परीक्षा केंद्र पंचशील स्कूल में एक युवक दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा है। इसकी सूचना उन्होंने केंद्र अधीक्षक को दी। केंद्र अधीक्षक ने युवक को परीक्षा देते पकड़ा, जहां युवक ने पूछताछ में बताया कि उसका नाम कमल है और खेड़ी गुज्जर का रहने वाला है। वह किसी संदीप की जगह परीक्षा दे रहा था। उसने बताया कि जब संदीप ने परीक्षा के लिए फार्म भरे तो उस समय उसने अपनी फोटो की जगह उसकी फोटो लगा दी। इसी आधार पर वह उसकी परीक्षा दे रहा था, जबकि संदीप अपनी परचून की दुकान पर सामान बेच रहा है। केंद्र अधीक्षक ने युवक का पेपर छीना और उसे केंद्र में रुकने को कहा, लेकिन युवक मौका देखकर वहां से फरार हो गया। अभी तक संदीप का पता नहीं चल पाया है। डीईओ ने बताया कि दोनों की शिकायत पुलिस को दी है।
सात के खिलाफ बनी यूएमसी
शुक्रवार को हरियाणा ओपन शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा थी। बोर्ड की परीक्षाओं की तरह इस परीक्षा में भी नकल कराने के लिए बाहरी युवकों का परीक्षा केंद्रों के बाहर जमावड़ा रहा। वहीं, परीक्षार्थियों ने जमकर नकल की। इस परीक्षा में फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने सात नकलचियों को पकड़ उनकी यूएमसी बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें