फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत मेयर उपचुनाव: CM नायब सैनी ने किया रोड शो, शहर में चुनावी माहौल हुआ गरम; चखा गोहाना की जलेबी का स्वाद

Wed, 26 Feb 2025 06:11 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

मुख्यमंत्री की एंट्री के बाद सोनीपत में चुनावी माहौल और गरम हो गया है। भाजपा इसे अपनी ताकत दिखाने और मतदाताओं को साधने की रणनीति के रूप में देख रही है। वहीं, विपक्षी दलों की भी इस पर प्रतिक्रिया आने की संभावना है।
विज्ञापन
सीएम नायब सैनी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत नगर निगम मेयर उपचुनाव में आज बड़ा राजनीतिक मोड़ आया, जब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खुद भाजपा प्रत्याशी राजीव जैन के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान भाजपा समर्थकों और स्थानीय कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरे शहर में चुनावी माहौल गर्म हो गया।

विज्ञापन

रोड शो का रूट

मुख्यमंत्री अग्रसेन चौक से रोड शो की शुरुआत की, जो मुरथल अड्डा, बस स्टैंड, गीता भवन चौक, गुड़मंडी से होते हुए कालूपुर चुंगी तक पहुंचा। पूरे रास्ते में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया और "फिर एक बार, भाजपा सरकार" के नारे लगाए।

स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति
रोड शो में स्थानीय विधायक, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनता से भाजपा प्रत्याशी राजीव जैन को भारी मतों से जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा शहर के विकास को प्राथमिकता दी है और आगे भी इसी तरह विकास कार्यों को जारी रखेगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गोहाना की बड़ी जलेबी एक बार फिर सुर्खियों में है, और इस बार इसका स्वाद खुद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चखा। सोनीपत में नगर निगम मेयर उपचुनाव के प्रचार के दौरान हुए रोड शो में मुख्यमंत्री ने स्थानीय गोहाना की प्रसिद्ध जलेबी का आनंद लिया।

रोड शो की मुख्य झलकियां
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, विधायक निखिल मदान, विधायक देवेंद्र कादियान, और पूर्व मंत्री कविता जैन भी मौजूद रहीं।
  • मुख्यमंत्री ने रथ से जनता पर फूल बरसाए और जनता का धन्यवाद किया।
  • गोहाना की बड़ी जलेबी, जो हरियाणा विधानसभा चुनावों में भी चर्चा में रही थी, एक बार फिर सुर्खियों में आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें