नेशनल हाईवे 44 पर पेट्रोल पंप पर गोलियां चलाकर लूट की खबर है। बताते हैं कि गर्व पेट्रोल पंप पर कार्यरत दो सेल्समैन और पंप पर डीजल डलवाने आए ट्रक चालक को भी गोलियां मारी गईं।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर लूटी हुई नकदी की अभी कोई जानकारी नहीं है अलबत्ता लूट लाखों रुपए की बताई जा रही है। बदमाश कार से आये थे। बदमाशो की करतूत पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हुई है।
घायलों को दिल्ली, नरेला राजा हरिशचंद्र हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले जाया गया। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंचीं। सोनीपत पुलिस मामले की जांच कर रही है।