फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना स्थल के आसपास शराब ठेके रहेंगे बंद

Mon, 30 Jan 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनीपत।
विज्ञापन
सोनीपत में आरक्षण आंदोलन के चलते सुरक्षा को लेकर नाका लगाए खड़े पुलिसकर्मी। - फोटो : sonipat
विज्ञापन
गोहाना के लाठ-जौली गांव के पास आरक्षण के लिए किया जा रहे आंदोलन को लेकर प्रशासन चौकसी में कोई कमी रखने के मूड में नहीं है। प्रशासन सुरक्षा को लगातार बढ़ाता जा रहा है। धरने पर कोई व्यक्ति शराब पीकर माहौल को प्रभावित न कर दे, इसके लिए आसपास क्षेत्र में शराब ठेकों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक सुरक्षा अधिकारियों व ड्यूटी मजिस्ट्रेटों को धरनास्थल व आसपास के क्षेत्रों में हो रही गतिविधियों की लगातार जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। जिले के गांवों में हो रही हर हलचल पर खुफिया तंत्र की नजर लगी हुई है। वहीं, सुरक्षा बलों की कंपनियों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। सोमवार को भी सीआरपीएफ की दो कंपनियां सोनीपत में पहुंची हैं। अब पैरामिलिट्री फोर्स व सशस्त्र पुलिस बलों की कंपनियों की संख्या 24 हो गई है।
विज्ञापन

नाकों पर बढ़ाई गई पुलिस कर्मियों की संख्या
जिलेभर में व्यस्त चौक-चौराहों पर पुलिस जवानों की संख्या बढ़ा दी गई है। पहले दिन जहां चौक चौराहों पर आधा दर्जन जवान तैनात थे, वहीं अब यह संख्या दर्जन भर तक पहुंच गई है। साथ ही वाहनों पर भी नजर रखी जा रही है। नाकों पर वाहनों की जांच करने के बाद ही उन्हें आगे जाने दिया जा रहा है।
इतनी टुकड़ियां तैनात
सीआरपीएफ    2
आरएएफ    5
आईआरबी    2
सशस्त्र हरियाणा पुलिस    7
मधुबन    6
गुरुग्राम    2
खुले में पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर रोक
उपायुक्त के मकरंद पांडुरंग ने धारा 144 के तहत आदेश जारी किए हैं कि अब खुले में पेट्रोल-डीजल की बिक्री नहीं हो सकेगी। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा किसी भी तरह के तनाव, झगड़ा, जनहानि, सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान की आशंका के चलते जिला में पेट्रोल पंपों पर खुला पेट्रोल व डीजल बेचने पर पाबंदी लगाई गई है। अपने आदेशों में उन्होंने कहा कि यह आदेश 29 जनवरी से अगले दो माह तक प्रभावी रहेंगे।
विज्ञापन

हाईवे व मूनक नहर पर कड़ी सुरक्षा
प्रशासन हाईवे व मूनक नहर की सुरक्षा को लेकर विशेष रूप से सचेत है। यहां पर पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती के साथ ही खुफिया तंत्र से कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इतना ही नहीं पुलिस कर्मियों को सादे कपड़ों में भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें