फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कारागार में ताजा ब्रेड व बिस्किट का स्वाद लेंगे बंदी

Mon, 30 Jan 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनीपत।
विज्ञापन
सोनीपत जेल में बेकरी का शुभारंभ करते डीजीपी जेल यशपाल सिंघल। - फोटो : sonipat
विज्ञापन
कारागार में बंद कैदियों व बंदियों को अब नाश्ते में दिए जाने वाले ब्रेड और बिस्किट्स सोनीपत जेल में ही तैयार किए जाएंगे। इससे इनकी गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। इसके लिए पुलिस महानिदेशक (जेल) यशपाल सिंघल ने कारागार में बेकरी यूनिट की शुरुआत की। साथ ही उन्होंने महिला वार्ड में बंद कैदियों के बच्चों के लिए क्रच भी शुरू किया।
विज्ञापन

बेकरी का शुभारंभ करते हुए डीजीपी यशपाल सिंघल ने कहा कि जिला जेल सोनीपत में अत्याधुनिक सुविधाओं वाली बेकरी यूनिट स्थापित की गई है, जो बिजली से संचालित होगी। इसमें बंदियों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले ताजा ब्रेड तथा बिस्किट बनाए जाएंगे। इस दौरान महानिदेशक ने कंप्यूटर कोर्स पास करने वाले बंदियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए।
जेल प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंधों व जेल में कराए जा रहे शैक्षणिक कार्यक्रमों और वोकेशनल कोर्सों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि इससे बंदियों को जेल से रिहा होने के बाद अपनी रोजी-रोटी चलाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने महिला वार्ड में बना क्रच भी महिला बंदियों को समर्पित किया। भारत विकास परिषद एवं महिला रोटरी कल्ब सोनीपत की अध्यक्ष रेखा गोयल व शालु त्यागी द्वारा छह साल तक के बच्चों को जिला जेल सोनीपत के महिला वार्ड में स्थापित क्रच में खिलौने भेंट किए। साथ ही इसके रख रखाव की स्वयं जिम्मेदारी ली। वहीं, जेल अधीक्षक जयकिशन छिल्लर ने बंदियों केा जेल में चलाए जा रहे शैक्षणिक व तकनीकी कार्यक्रम का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अश्विन शैणवी, संजय सिंगला, विपिन कुच्छल, डॉ. राहुल कंबोज, रेखा गोयल, जेल उपाधीक्षक रामचंद्र, सचिन कौशिक, शाहिद हुसैन, वार्डर मांगेराम आदि मौजूद रहे।
महिला बंदियों की सुनी समस्या
पुलिस महानिदेशक यशपाल सिंघल ने महिला बंदियों की समस्या भी सुनी। उन्होंने कहा कि सोनीपत की महिला बंदी अब दूसरे जिलों में नहीं जाएंगी। इससे उसके परिजन भी उनसे आसानी से मिल सकेंगे। उन्होंने कहा कि महिला बंदियों के लिए प्रदेश में सबसे अत्याधुनिक महिला वार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें