फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सोनीपत हाफ मैराथन 9 फरवरी को

Thu, 09 Jan 2025 05:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गोहाना रोड स्थित लघु सचिवालय में उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने अधिकारियों के साथ सोनीपत मैराथन को लेकर बैठक की। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर दिशा निर्देश दिए गए। सोनीपत हाफ मैराथन 9 फरवरी को आयोजित की जाएगी। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि मैराथन में विभिन्न श्रेणियों में हजारों धावक भागीदारी करेंगे। मुख्यमंत्री प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करेंगे। उन्होंने बताया कि सभी विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, सरकारी व निजी स्कूलों के साथ रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए), सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों को ज्यादा संख्या में मैराथन में भागीदारी करने के लिए प्रेरित करें। दिल्ली और मुंबई में आयोजित होने वाले आयोजनों की तर्ज पर सोनीपत हाफ मैराथन आयोजित किया जाएगा। इसमें करीब 50 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। प्रदेश में इससे पहले गुरुग्राम, फरीदाबाद व पानीपत जिले में हाफ मैराथन आयोजित की जा चुकी हैं। मैराथन 5, 10 व 21 किलोमीटर की होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि 60 व 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से मैराथन श्रेणी शामिल की जाएगी।
बैठक में मैराथन का रूट तय करने के लिए एसडीएम सोनीपत, पुलिस विभाग से एक एसीपी और हरियाणा खेल विश्वविद्यालय से एक प्रतिनिधि को शामिल करने के निर्देश दिए है। मैराथन के हलए सभी अधिकारियों के नेतृत्व में अलग कमेटियों का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान नगर निगम आयुक्त पंकज राव, अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी, डीसीपी मनबीर सिंह, जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार, एसडीएम गोहाना अंजलि क्षोत्रिया, एसडीएम सोनीपत अमित कुमार, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त डाॅ. नरेश, डीआरओ हरिओम अत्री, डीडीपीओ जितेंद्र कुमार व हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के प्रो. योगेश ठाकुर सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें